Pratahkal-आकांक्षा की उड़ान
मुंबई । आकांक्षा की उड़ान कान्क्लेव का आयोजन 16 जनवरी को सिडको ओडिटोरियम वाशी (Vashi) में होगा। महावीर इंटरनेशनल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Navi Mumbai International Airport) से होने वाले विकास एवं अवसरों पर सेमिनार होगा। चेयरमैन बलवंत चोरड़िया ने बताया कि मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia), विशिष्ट आतिथि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis), महाराष्ट्र के मंत्री मंगलप्रभात लोढा (Mangal Prabhat Lodha), डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे (Dr. Vinay Sahasrabuddhe), मुख्य उपस्थिति विधायक गणेश नाइक (MLA Ganesh Naik), मंदा म्हात्रे, प्रशांत ठाकुर, महेश बारदी होंगे। वक्ताओं में एमएमआरडीए कमिश्नर डा. संजय मुखर्जी, सिडको प्रमुख अनिल डिगिकर, नवी मुंबई महानगरपालिका (Navi Mumbai Municipal Corporation) कमिश्नर राजेश नार्वेकर शामिल होंगे। यह जानकारी सचिव मनीष जैन ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story