papaya
पपीता (Papaya) एक ऐसा फल है जो साल के 12 महीने मिलता है। ये फल विटामिन (Vitamins) और मिनरल्स (Minerals) के साथ-साथ पोटेशियम (Potassium) , फाइबर (Fiber) और फोलेट गुणों (Folate Properties) से भरपूर है इसके अलावा इनमें पपेन एंजाइम (papain enzyme) भी होता है। जो आपको कई समस्याओं से राहत दिलाता है। पपीता हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। फाइबर और आयरन (IRON) से भरपूर इस फल का सुबह सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस फल को सुबह खाने से आपको क्या फायदे होंगे।
इन परेशनियों में है कारगर पपीता
पाचन क्रिया करे दुरुस्तः पपीते में पेपेन एंजाइम मौजूद होता है। पेपेन एंजाइम भोजन को पचाने में मदद करता है और इम्यूनिटी
बूस्टर का काम करता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट में पपीता का सेवन करने पर पाचन तेजी से होता है।
पेट से जुड़ी समस्याओं में कारगरः अगर आप कब्ज, बदहजमी, गैस जैसी समस्याओं से पीड़ित रहते हैं तो पापपीता के अलावा इसकी सब्जी, सूप, सलाद, हलवा, फ्रूट स्मूदी आदि के रूप में आप इसका सेवन जरूर करें। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया मजबूत होगी और पेट के पीएच लेवल का भी बैलेंस बना रहेगा।
डायबिटीज में फायदेमंदः हल्थ एक्सपट्स के अनुसार डायबिटीज रोगियों के लिए कच्चा पपीता का सेवन लाभदायक होता है। यह शुगर लेवल को बढ़ने नहीं देता है। इस बीमारी से ग्रसित मरीज 1 कप पपीते का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इस फल में 85% पानी, 10% कार्बोहाइड्रेट, 2% फाइबर, प्रोटीन 1 % और फैट होता है। इसलिए डायबिटीज को कंट्रोल रखने के लिए 100 ग्राम पपीता ही काफी है।
दिल के लिए सेहतमंदः अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो पपीता को खाली पेट खाएं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) के लेवल को कम कर सकता है। पपीते में पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद तत्व है। इसे खाने से हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कोरोनरी हार्ट डिजीज से आप अपना बचाव कर सकते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story