anjir
ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) हमारी बिगड़ी हुई सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। बादाम (Almond), अखरोट (walnuts), किशमिश (raisins) या फिर काजू से होने वाले लाभ किसी से छुपे नहीं हैं, ये नट्स आपकी सेहत का खास ख्याल रखते हैं। हालांकि, इनके आलावा एक और ड्राई फ्रूट है जो बेहद गुणकारी है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अंजीर (Fig) की। किशमिश की तरह अंजीर भी एक फल है, जिसका सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से किया जाता है। जाने माने आयुर्वेदिक डॉ ने बता रहे हैं कि इसके सेवन से आपको क्या फायदे होंगे। अंजीर के पेड़ अरब, अफगानिस्तान, ईरान और दक्षिण अफ्रीका में बहुतायत से पाए जाते है। भारत में यह कश्मीर में पाया जाता है। अंजीर के कच्चे फल गूलर के जैसे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अंजीर पित्त रोगों को नष्ट करता है तथा पेट, हृदय, और मस्तिष्क के रोगों में विशेषकर लाभदायक है।
कैसे खाएं अंजीर ?
अंजीर में कॉपर (Copper), सल्फर (sulphur) और क्लोरिन (Chlorine) पर्याप्त मात्रा में होते हैं। अंजीर में विटामिन ए (Vitamin A), बी (Vitamin B) और सी (Vitamin C) होते है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा (sugar) और क्षार (alkali) तीन गुना अधिक पाया जाता है। सूखे अंजीर को हमें कम से कम 12 से 24 घंटे भिगोने के बाद ही खाना चाहिए। रोजाना 2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए। हालांकि इसकी मात्रा की सही जानकारी लेने के लिए आप एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।
अंजीर के सेवन से इन बीमारियों से रहेंगे दूर
- अंजीर में ओमेगा 3 (omega 3) और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स (omega 6 fatty acids) होते हैं जो दिल की बीमारियों से रोकथाम करते हैं।
- अंजीर उस जमीन पर होता है जहां पर कैल्शियम ज्यादा मात्रा में पाया जाता है यही कारण है कि अंजीर के फल में भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है इसीलिए, अंजीर हड्डियों के लिए एक बेहतरीन टॉनिक है यह हड्रियों को मजबूत करता है और जोड़ों को स्वस्थ रखता है।
-अंजीर में पोटेशियम होने के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। मधुमेह के रोगियों को कुछ मात्रा में लाभकारी मीठा खाने की आवश्यकता होती है। ऐसे में उन्हें थोड़ा सा अंजीर खाने से लाभ होता है।
- अंजीर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर्स पाए जाते है और यह प्राकृतिक औषधि की तरह काम करते हैं। वो लोग जिन्हें काफी लम्बे समय से कब्ज है उन्हें अंजीर को जरूर लेना चाहिए। बच्चों को होने वाले कब्ज़ में अंजीर बहुत फायदेमंद है, इससे बच्चों का पेट साफ रहता है, उन्हें मूख अच्छी लगती है और पेट के कीड़े भी नष्ट होते हैं।
-जिन लोगों को पाइल्स-फिशर की समस्या होती है, उन्हें भी अंजीर लेने से फायदा होता है।
-सफेद दाग पर अंजीर के पत्तों का रस या अंजीर का दूध लगाने से फायदा होता है।
- अंजीर को 2 महीने तक रोज सुबह सौंफ के साथ चबाकर खाया जाए तो इससे शरीर मोटा होता है। दुबले शरीर वाले लोग इसे सेवन कर सकते हैं।
- अंजीर और साथ मुनक्का को दूध में उबालकर पीने से कब्ज़ दूर होता है, आंतों की सूजन में आराम मिलता है, खून की कमी दूर होती है और फेफड़ों को शक्ति मिलती है।
Editorial

Editorial

Next Story