✕
राजस्थान में कडाके की थंड
By EditorialPublished on
उत्तर भारत (North India) से आ रही बफीली हवा ने राजस्थान (Rajasthan) के कई शहरों में लोगों की धूजणी छूटा दी। सीकर (Sikar), जयपुर (Jaipur), अलवर (Alwar), भरतपुर (Bharatpur), चूरू (Churu) समेत कई जिलों में दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। घने कोहरे के कारण इन शहरों में दिन में भी ठिठुरन रहने लगी है। राजस्थान में आज सबसे सर्द रात हिल स्टेशन माउंट आबू (Mount Abu) में रही, जहां तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये इस सीजन का आबू का सबसे कम तापमान रहा है। कल यहां तापमान शून्य पर था। आबू में मौसम साफ

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। उत्तर भारत (North India) से आ रही बफीली हवा ने राजस्थान (Rajasthan) के कई शहरों में लोगों की धूजणी छूटा दी। सीकर (Sikar), जयपुर (Jaipur), अलवर (Alwar), भरतपुर (Bharatpur), चूरू (Churu) समेत कई जिलों में दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे आ गया। घने कोहरे के कारण इन शहरों में दिन में भी ठिठुरन रहने लगी है। राजस्थान में आज सबसे सर्द रात हिल स्टेशन माउंट आबू (Mount Abu) में रही, जहां तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये इस सीजन का आबू का सबसे कम तापमान रहा है। कल यहां तापमान शून्य पर था। आबू में मौसम साफ है, जिसके कारण यहां तापमान माइनस में चला गया। इससे यहां गाड़ियों, पेड़-पौधों और खुले मैदानों पर ओस की बूंदें जमकर बर्फ बन गई। मौसम केन्द्र जयपुर ने 11 जिलों में सीविवर कोल्ड को कंडीशन बने रहने की संभावना जताते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। माउंट आबू के अलावा आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर में भी सौजन को सबसे सर्द रात रही। बीकानेर में न्यूनतम तापमान 2.8, जोधपुर में 7.6. उदयपुर में 6.8 और अजमेर में 4.8 डिग्री दर्ज हुआ। उदयपुर, अजमेर, बीकानेर आज भी कोहरे की जद में रहे। उधर जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के भी सभी जिले कोहरे से प्रभावित रहे। ठंड को देखते हुए बीकानेर में 9 जनवरी और अलवर में 10 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी बढ़ा दी गई है। कल हो जयपुर में 15 जनवरी और सीकर में 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई थी।
पिछले एक सप्ताह से नहीं दिखा सूरज
प्रदेश में सर्दी की स्थिति देखें तो शुक्रवार को भी अधिकांश जिले घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे का सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तरी राजस्थान में गंगानगर, हनुमानगढ़ में रहा है। यहां लोगों को पिछले 7 दिन से सूरज नहीं दिखा। इस कारण इन शहरों में पिछले एक समाह से तापमान 14 डिग्री से नीचे ही है। लोगों को यहां दिन में भी अलाव जलाकर सर्दी से बचना पड़ रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
