✕
भजनलाल के कंट्रोल में पुलिस
By EditorialPublished on 6 Jan 2024 5:30 AM IST
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर राज्यपाल कलराज मिश्रा ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास गृह समेत 8 विभाग रखे हैं। पुलिस और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के पास रहेगी। वहीं, वित्त मंत्रालय डिप्टी सीएम दीया कुमारी संभालेंगी।

x

कार्यालय संवाददाता जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर राज्यपाल कलराज मिश्रा ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास गृह समेत 8 विभाग रखे हैं। पुलिस और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री के पास रहेगी। वहीं, वित्त मंत्रालय डिप्टी सीएम दीया कुमारी संभालेंगी।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने पास गृह विभाग के अलावा 7 और विभाग रखे हैं। वह कार्मिक विभाग, आबकारी विभाग, गृह विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ- मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीवी) भी संभालेंगे।
दीया कुमारी के पास 6 विभाग
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी (Diya Kumari) को वित्त मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दी गई है। दीया कुमारी के पास कुल 6 विभागों का जिम्मा रहेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल ने दीया कुमारी को वित्त के अलावा पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग का मंत्री बनाया है।
प्रेमचंद बैरवा के पास 4 विभाग
उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद वैरवा (Premchand Bairava) के चार विभागों की जिम्मेदारी होगी। पास वह तकनीकी शिक्षाविभाग, उच्च शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योगव प्राकृतिक चिकित्सा, युनानी, सिद्ध एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग और परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग का काम संभालेंगे।
कैबिनेट मंत्री
किरोड़ी लाल मीणा - कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग
गजेंद्र सिंह- चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई)।
कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़- उद्योग और वाणिज्य विभाग, सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग, युबा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन और उद्यमिता विभाग, सैनिक कल्याण विभाग।
मदन दिलावर - विद्यलयी शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, संस्कृत शिक्षा विभाग।
कन्हैयालाल- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भूजल विभाग जोगाराम पटेल- संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग, न्याय विभाग।
सुरेश सिंह रावत - जल संसाधन विभाग, जल संसाधन (आयोजना विभाग)।
अविनाश गहलोत - सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग। सुमित गोदारा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले विभाग।
जोराराम कुमावत- पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग ।
बाबूलाल खराड़ी - जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, गृह रक्षा विभाग।
हेमंत मीणा- राजस्व विभाग उपनिवेश विभाग
राज्य मंत्री
ओटा राम देवासी- पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपच प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग।
डॉ. मंजू बाघमार सार्वजनिक - निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वाल अधिकारिता विभाग।
विजय सिंह- राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग, सैनिक कल्याण विभाग।
केके विश्नोई- उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, नीति निर्धारण विभाग।
जवाहरसिंह बेडम - गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी- कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास और जल उपयोगिता विभाग। इंदिरा गांधी नहर विभाग, अल्पसंख्यक मामलात और वक्फ विभाग।
संजय शर्मा- वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग।
गौतम कुमार- सहकारिता विभाग, नागरिक उड्डयन विभाग।
झाबर सिंह खर्रा - नगरीय विकास विभाग, स्वायत्त शासन विभाग
हीरालाल नागर- ऊर्जा विभाग।

Editorial
Next Story
Related News
X
