Pratahkal-Cat Funeral
मुंबई । मीरा भायंदर (Mira Bhayandar) में एक शवदाहगृह में एक पालतू बिल्ली का अंतिम संस्कार (Cat Funeral) करने के आरोप में एक महिला समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में दो पालतू जानवरों के मालिक, तीन सफाई कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मीरा भायंदर नगर निगम के अधिकारियों ने मामले की शिकायत की, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 297 (शवदाहगृहों पर अतिक्रमण) के तहत मामला दर्ज किया गया था, हालांकि इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भायंदर पुलिस (Bhayandar Police) थाने के एक अधिकारी ने कहा, दो व्यक्तियों ने भायंदर पश्चिम में श्मशान घाट में अपनी बिल्ली का अंतिम संस्कार किया। इस संबंध में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ बहरहाल, पुलिस ने यह नहीं बताया कि मामला देरी से क्यों दर्ज किया गया।
Next Story