✕
अब्दुल सत्तार का वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने साधा निशाना
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार के मंत्री अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) का एक वीडियो सामने आया है। अवसर उनके जन्मदिन का है। इस दौरान वह डांस शो में उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस से लाठी चार्ज करने और उनकी हड्डियां तोड़ने के लिए कहते सुने जा सकते हैं। ये बातें वह तब कह रहे हैं, जब मशहूर नृत्य कलाकार गौतमी पाटिल (Gautami Patil) अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की अगुवाई वाली शिवसेना (Shivsena) के नेता सत्तार छत्रपति संभाजीनगर (Chatrapati Sambhajinagar) की सिल्लोड

x

मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार के मंत्री अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) का एक वीडियो सामने आया है। अवसर उनके जन्मदिन का है। इस दौरान वह डांस शो में उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस से लाठी चार्ज करने और उनकी हड्डियां तोड़ने के लिए कहते सुने जा सकते हैं। ये बातें वह तब कह रहे हैं, जब मशहूर नृत्य कलाकार गौतमी पाटिल (Gautami Patil) अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की अगुवाई वाली शिवसेना (Shivsena) के नेता सत्तार छत्रपति संभाजीनगर (Chatrapati Sambhajinagar) की सिल्लोड (Sillod) विधानसभा से विधायक हैं। वह शिंदे सरकार में अल्पसंख्यक विकास मंत्री हैं। वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष ने उनकी भाषा को लेकर निशाना साधा है।
वीडियो में सत्तार मंच के माइक से पुलिस को निर्देश दे रहे हैं। वीडियो क्लिप में पुलिस को कुछ दर्शकों पर हल्का लाठीचार्ज करते हुए भी देखा जा सकता है। सत्तार के जन्मदिन पर सिल्लोड में गौतमी पाटिल को प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक आए थे और हंगामे की स्थिति बन गई थी। वीडियो में शुरू में सत्तार को लोगों से बैठने की अपील करते देखा जा सकता है और बाद में स्थिति काबू में न आने पर उन्होंने पुलिस को लाठियों का इस्तेमाल करने को कहा।
- 'उन्हें कुत्तों की तरह पीटो'
वीडियो में वह कहते सुने जा सकते हैं कि जो लोग तमाशा कर रहे हैं, उन्हें कुत्तों की तरह पीटो। इतना पीटो कि उनकी हड्डियां टूट जाएं। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता और शिवसेना (उद्धव गुट) से जुड़े अंबादास दानवे ने सत्तार की भाषा को लेकर उन पर निशाना साधा। कहा कि जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल उन्होंने किया, वह उनकी संस्कृति से मेल खाता है। राज्य की सत्ता में बैठे शिंदे गुट तथा भाजपा ने भी इसे स्वीकार कर लिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
