pm modi
कार्यालय संवाददाता जयपुर। राजस्थान (rajasthan) सरकार ने इंदिरा रसोई योजना (Indira Rasoi Yojana) का नाम बदल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के सामने भाजपा (BJP) के प्रदेश कार्यालय में मु यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal sharma) ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पुरानी योजना में कई खामियां थीं। योजना का नाम श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना (Shri Annapurna Rasoi Yojana) रखा गया है। प्र.म. मोदी ने तीन दिवसीय जयपुर दौरे के पहले दिन भाजपा विधायकों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। प्र.म. ने लैगशिप योजनाओं और नमो ऐप को लेकर भी विधायकों से संवाद किया।
इस बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे
(vasundhara raje)
प्र.म. के कार्यक्रम में नहीं पहुंची हैं। इससे कई तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं। प्र.म. ने विधायकों पदाधिकारियों के साथ डिनर किया। डिनर में श्री अन्न (मोटे अनाज) से बनी डिशेज को शामिल किया गया। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार प्रदेश बीजेपी मु यालय में बैठक लेने पहुंचे थे। मोदी शाम 6 से रात 9 बजे तक बीजेपी प्रदेश मु यालय में रुके। भाजपा प्रदेश कार्यालय से जब प्र.म. रवाना हुए तो विधायकों ने मोदी-मोदी और एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे लगाए। मोदी रात को राजभवन में रुकेंगे। शनिवार को वे राजस्थान इंटरनेशल सेंटर में चल रही डीजी - आईजी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story