✕
बढ़ सकता है किसान सम्मान निधि का पैसा
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में भी कृषि बजट के आवंटन में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। इस साल अप्रैल में लोकसभा चुनाव की वजह से आगामी एक फरवरी को वित्त वर्ष 24-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया जाएगा।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। आगामी वित्त वर्ष 2024-25 में भी कृषि बजट के आवंटन में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। इस साल अप्रैल में लोकसभा चुनाव की वजह से आगामी एक फरवरी को वित्त वर्ष 24-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि अंतरिम बजट में ही पीएम किसान जैसी कल्याणकारी स्कीम के मद में सरकार अधिक आवंटन कर सकती है। वित्त वर्ष 2013-14 में कृषि बजट के मद में 21,933 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया था। चालू वित्त वर्ष 2023- 24 में कृषि बजट के मद में होने वाला आवंटन 57 गुना बढ़कर 1,25,036 करोड़ रूपये तक पहुंच गया।
सूत्रों के मुताबिक, आगामी वित्त वर्ष में इस मद में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार पीएम किसान, पीएम फसल बीमा जैसी कल्याणकारी स्कीम को भी जारी रखेगी और पीएम किसान के मद में उन्हें दी जाने वाला सहायता राशि में बढ़ोतरी की जा सकती है। पीएम किसान स्कीम के तहत जमीन रखने वाले किसानो को 6000 रूपये सरकार की तरफ से सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक इस राशि में बढ़ोतरी कर सकती है। किसान को आर्थिक मदद मिलने से ग्रामीण इलाके में मांग भी बढ़ेगी।
मकान निर्माण के मद में होने वाले आवंटन में भी होगी वृद्धि
वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक कृषि के साथ ग्रामीण इलाके में मकान निर्माण के मद में होने वाले आवंटन में भी आगामी बजट में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले दस सालों में ग्रामीण इलाके में मकान निर्माण पर सरकार का फोकस रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2013-14 में ग्रामीण मकान निर्माण के मद में 15, 184 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया था। चालू वित्त वर्ष 2023-24 में इस मद में 54,487 करोड़ रूपये का आवंटन किया गया।
सरकारी स्कीमों का सकारात्मक असर
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले 10 सालों में किसान व ग्रामीण विकास के लिए सरकार की तरफ से जो चलाई जाने वाली स्कीम का काफी सकारात्मक असर हुआ है तभी खाद्यान्न उत्पादन से लेकर दूध उत्पादन तक में भारी बढ़ोतरी दिख रही है। इसलिए सरकार किसान व ग्रामीण विकास के मद में आवंटन में बढ़ोतरी जारी रखेगी।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 के फरवरी माह से लेकर अब तक पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों के खाते में 2.5 लाख करोड़ ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
