✕
गौतम अडाणी भारत के सबसे अमीर कारोबारी
By EditorialPublished on
अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयरपर्सन गौतम अडाणी (Gautam Adani) एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं।
_202401061348431413.jpg)
x
_202401061348431413.jpg)
मुंबई ( कार्यालय संवाददाता)। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयरपर्सन गौतम अडाणी (Gautam Adani) एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। गौतम अडाणी ने शेयरों में आई तेजी के कारण वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 12 में अपनी जगह बना ली है, वहीं अंबानी एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर हैं। गौतम अडाणी की नेटवर्थ बढ़कर इस साल 13 बिलियन डॉलर यानी करीब 1.08 लाख करोड़ रूपए बढ़कर 97.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 8.12 लाख करोड़ रूपए पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 665 मिलियन यानी करीब 5 हजार करोड़ रूपए बढ़कर 97 बिलियन डॉलर यानी करीब 8.07 लाख करोड़ रूपए पर है।
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीरी कारोबारी
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 18.31 लाख करोड़ रूपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी है। उनके बाद 14.06 लाख करोड़ रूपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ 13.98 लाख करोड़ रूपए हैं।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नेटवर्थ में तेजी
अडाणी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी देखी गई, जिस कारण अडाणी की नेटवर्थ बढ़ी है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने पिछले साल 24 जनवरी को गौतम अडाणी पर शेयर मैनिपुलेशन और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे आरोप लगाए थे, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इन आरोपों के बाद, अडाणी की नेटवर्थ में लगभग 60% की कमी आई थी और यह 69 बिलियन डॉलर (5.7 लाख करोड़ रूपए) तक आ गई थी।
देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट के मालिक है अडाणी
गौतम अडाणी के नेतृत्व वाला अहमदाबाद का अडाणी ग्रुप इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में प्रमुख रूप से काम करता है। यह देश के सबसे बड़े प्राइवेट पोर्ट मालिक है और ग्लोबल कोल ट्रेडिंग में इसकी प्रमुख भूमिका है। गौतम अडाणी के ग्रुप की प्रमुख कंपनी, अडाणी एंटरप्राइजेज है।
- Gautam Adani Mukesh Ambani Net Worth Indian Businessman Bloomberg Billionaires Index Gautam Adani Net Worth Richest Indian Businessman Adani Group Mukesh Ambani Bloomberg Billionaires Index Wealth Ranking Indian Billionaires Adani Enterprises Stock Market Share Price India's Wealthiest Forbes Financial News Billionaire Index Stock Market Update Economic News

Editorial
Next Story
Related News
X
