CM Bhajan Lal
जोधपुर ( कासं ) । मुख्यमंत्री भजन लाल (Chief Minister Bhajan Lal) 24 जनवरी को जोधपुर दौरे पर आएंगे। वे जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का इनॉगरेशन करेंगे। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि 24 को लघु उद्योग भारती की ओर से हस्तशिल्प उत्सव का आयोजन होगा, इसका इनोग्रेशन सीएम करेंगे। ओझा ने बताया कि 24 जनवरी से 4 फरवरी तक यह मेला चलेगा और कुल 700 स्टॉल लगेगी। इस उत्सव में कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों के उद्यमियों एवं हस्तशिल्पी भी स्टॉल लगाएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय पटसन बोर्ड, केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड, विकास आयुक्त हस्तशिल्प, नाबार्ड, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड जैसे राजकीय संस्थानों ने भी अपने हस्त शिल्पियों के लिए डोम आरक्षित करने में रुचि दर्शाई है।
Next Story