✕
बिहार में हो गया सीट बंटवारा !
By EditorialPublished on
बिहार (Bihar) के सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जदयू, राजद और अन्य दलों के बीच लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा करीब-करीब हो गया है। सूत्रों ने बताया कि जदयू, और राजद आगामी लोकसभा चुनावों में 16-16 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि उसके अन्य सहयोगी दल कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां 8 सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर सकती हैं।

x
पटना (एजेंसी)। बिहार (Bihar) के सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जदयू, राजद और अन्य दलों के बीच लोकसभा चुनावों के लिए सीटों का बंटवारा करीब-करीब हो गया है। सूत्रों ने बताया कि जदयू, और राजद आगामी लोकसभा चुनावों में 16-16 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि उसके अन्य सहयोगी दल कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां 8 सीटों पर उम्मीदवार खड़े कर सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह सहमति राजद प्रमुख लालू प्रसाद के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच हुई बातचीत में बनी है। तेजस्वी ने गुरूवार को दोपहर में 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और सीट बंटवारे के मुद्दे पर राज्य की सभी 40 सीटों पर चर्चा की।
ऐसा समझा जा रहा है कि तेजस्वी अपने पिता लालू यादव का संदेश लेकर नीतीश के पास आए थे, जिस पर दोनों मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने चर्चा की।
राजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि एक मोटे फॉर्मूले के अनुसार, राजद और जदयू 16-16 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, जबकि कांग्रेस को 5 और वाम दलों को 3 सीटें दी जाएंगी। उन्होंने कहा, कुछ प्लस या माइनस पर समझौता किया जा सकता है। बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। राजद नेता ने कहा, हालांकि सीट बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है लेकिन कुछ सीटों पर अभी भी कुछ दिक्कतें हैं, जहां राजद और जद (यू) दोनों चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
ऐसी चर्चा थी कि नीतीश कुमार 17 सीटों पर अड़े हुए हैं क्योंकि उनकी पार्टी जदयू ने 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा के साथ साझेदारी में इतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ा था और उनमें से 16 सीटें जीती थीं। महागठबंधन के एक नेता ने कहा कि अगर ऐसी स्थिति में राजद और जदयू दोनों 17-17 सीटों पर लड़ते हैं, तो वाम दलों को सिर्फ एक सीट से समझौता करना पड़ सकता था। सूत्रों ने बताया कि जहानाबाद और झंझारपुर सीट पर राजद और जदयू के बीच तकरार था। राजद इन दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारना चाह रहा है, जबकि मौजूदा समय में दोनों सीटें जदयू के पास है। झंझारपुर से जदयू के रामप्रीत मंडल सांसद हैं, जबकि जहानाबाद से जदयू के ही चंदेश्वर प्रसाद सांसद हैं।
- Bihar Mahagathbandhan Seat Allocation JDU RJD Lok Sabha Elections Bihar elections Mahagathbandhan alliance Seat distribution JDU and RJD seats Lok Sabha 2024 Bihar political news Bihar elections Mahagathbandhan alliance Seat distribution JDU and RJD seats Lok Sabha 2024 Bihar political news Bihar Mahagathbandhan

Editorial
Next Story
Related News
X
