✕
बेटी की शादी करने उदयपुर पहुंचे आमिर खान
By EditorialPublished on
लेकसिटी (Lakecity) में होने वाली आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान की हाई प्रोफाइल वेडिंग को लेकर आमिर खान अपने छोटे बेटे आज़ाद खान के साथ शुक्रवार शाम उदयपुर (Udaipur) पहुँचे। पहले इनके उदयपुर आने का दोपहर 1.30 बजे कार्यक्रम था लेकिन खराब मौसम के चलते वे शाम को उदयपुर पहुँचे। वे चार्टर विमान से उदयपुर पहुँचे जहां से वे मुम्बई से मंगाई अपनी ही कार 'विल्फेर' में बैठ लोगो का हाथ जोड़ अभिवादन कर होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुए। आमिर खान से पहले उनकी बेटी ईरा खान, अपनी माता रीना दत्ता (Reena Dutta) और पति

x
उदयपुर, नगर संवाददाता | लेकसिटी (Lakecity) में होने वाली आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान की हाई प्रोफाइल वेडिंग को लेकर आमिर खान अपने छोटे बेटे आज़ाद खान के साथ शुक्रवार शाम उदयपुर (Udaipur) पहुँचे। पहले इनके उदयपुर आने का दोपहर 1.30 बजे कार्यक्रम था लेकिन खराब मौसम के चलते वे शाम को उदयपुर पहुँचे। वे चार्टर विमान से उदयपुर पहुँचे जहां से वे मुम्बई से मंगाई अपनी ही कार 'विल्फेर' में बैठ लोगो का हाथ जोड़ अभिवादन कर होटल ताज अरावली के लिए रवाना हुए। आमिर खान से पहले उनकी बेटी ईरा खान, अपनी माता रीना दत्ता (Reena Dutta) और पति नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) व परिचितों के साथ फ्लाइट से उदयपुर पहुँची। उदयपुर में वेडिंग फंक्शन ताज अरावली में होने है। इरा और नुपुर ने 3 जनवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। अब वे 8 जनवरी को लेकसिटी में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। कपल शुक्रवार शाम करीब 5 बजे उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचा। एयरपोर्ट से बस के जरिए कोडियात स्थित ताज अरावली होटल के लिए रवाना हो गया। आयरा की मां रीना दत्ता, नुपुर शिखरे का परिवार और उनके दोस्त भी साथ में आए। इन सभी के बाद आमिर खान छोटे बेटे आजाद के साथ पहुंचे। वे लाल कुर्ते में थे, जबकि आजाद ने कैजुअल टी-शर्ट और ट्राउजर पहन रखा था।

Editorial
Next Story
Related News
X
