✕
संजय राउत ने केंद्र पर साधा निशाना
By EditorialPublished on
ईडी (ED) द्वारा दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को समन भेजे जाने पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार (Central government) पर निशाना साधा है। उन्होंने भारत (India) में लोकतंत्र की स्थिति को डामाडोल बताया।

x

प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। ईडी (ED) द्वारा दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को समन भेजे जाने पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार (Central government) पर निशाना साधा है। उन्होंने भारत (India) में लोकतंत्र की स्थिति को डामाडोल बताया। राउत ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां (central agencies) के माध्यम से सरकार (Government) तानाशाही कर रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) द्वारा ED के समक्ष पेश न होने पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत (MP Sanjay Raut) ने कहा कि इमरजेंसी (Emergency) के समय ऐसा ही हो रहा था लेकिन इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) में लोकतंत्र के प्रति एक श्रद्धा थी। लेकिन जिस प्रकार की तानाशाही केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से सरकार कर रही है, पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनिया देख रही है कि भारत (India) में लोकतंत्र (Democracy) की स्थिति क्या है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा एजेंसी के सामने पेश होने से इनकार करने के संबंध में भेजे गए जवाब की समीक्षा कर रहा है और कथित आबकारी नीति मामले की जांच शामिल होने के लिए उन्हें चौथा समन जारी कर सकता है। ईडी की ओर जारी समन पर बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उसके सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और यह भी कहा था कि एजेंसी का दृष्टिकोण कानून, समानता या न्याय की कसौटी पर खरा नहीं उतर सकता है और ईडी की यह 'जिद, जज, जूरी और 'जल्लाद' की भूमिका निभाने के समान है। केजरीवाल को इससे पहले समन जारी कर पिछले साल दो नवंबर और 21 दिसंबर और इस साल तीन जनवरी को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। आप नेता आतिशी और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने बुधवार रात सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा था कि ईडी केजरीवाल के आवास पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

Editorial
Next Story
Related News
X
