Inclusive Welfare Schemes
जयपुर (कासं ) । चित्तोड़गढ के सांसद एवं भाजपा (BJP) प्रदेशाध्यक्ष (State President) सी०पी० जोशी (CP Joshi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में केन्द्र सरकार (central government) विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को बिना किसी जाति, पंथ, मत व धर्म के पहुँचाया जा रहा है। इसकी मिसाल विकसित भारत संकल्प यात्रा (Prasal Vikas Bharat Sankalp Yatra) के तहत आयोजित शिविरों में हो रही है जोशी बृहस्पतिवार को नगर निगम जयपुर हैरिटेज की ओर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत राष्ट्रपति मैदान, शास्त्री नगर में आयोजित लाभार्थी शिविर में लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) के तहत गैस चूल्हे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना (Pradhan Mantri Swanidhi Yojana के तहत ऋण वितरण पत्र एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत क्लेम के चैक भेंट करने के पश्चात्त उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित कर रहे थे । इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने शिविरों का अवलोकन किया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभाथियों को गैस चुल्हे, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत क्लेम के चैक शिविरों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया व उनके परिवार की समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश ने विकास के अनेक कीर्तिमान स्थापित किये व उर्जा, अंतरिक्ष, सेना, वाणिज्य, रेल्वे, वैज्ञानिक शोध, उधोग सहित अनेक क्षेत्रों में आगे बढ़ा है। जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल में ही देशवासियों का अयोध्या में भव्य रामलला मंदिर निर्माण का 500 वर्ष पुराना सपना 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है । उन्होंने कहा कि देश अब तीसरी आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा हैं क्योंकि प्रधानमंत्री 140 करोड़ लोगों को सबका साथ सबका विकास भावना के साथ योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लक्ष्य के साथ- साथ 2047 में विकसित, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य व सपना लेकर चले हैं। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद और वंचित की चैखट पर पहुँचाने की मंशा से विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की गई है । अब पंजीयन के साथ-साथ मौके पर ही सभी योजनाओं का लाभ दिलवाया जा रहा है चाहे वह मंहगी दवाईयां, विटामिन, प्रोटीन आदि जन औषधि योजना के माध्यम से बहुत ही सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने की बात बीमा के क्लेम हो, गैस कनेक्शन या थड़ी ठेलों को दिये जाने वाले अत्यन्त लघु ऋण।
Editorial

Editorial

Next Story