PM Modi
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को लक्षद्वीप (Lakshadweep) दौरे पर पहुंचे। उन्होंने लक्षद्वीप की शानदार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की। प्र.म. मोदी ने स्नॉर्कलिंग (snorkeling) का भी अनुभव किया ।
अपने लक्षद्वीप दौरे के दौरान प्र.म. मोदी ने स्नॉर्कलिंग करते दिखे। उन्होंने पोस्ट कर कहा, मैंने स्नॉर्कलिंग का प्रयास किया। यह बहुत ही आनंदमय अनुभव था। लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाते हुए प्र.म. मोदी ने बताया कि उन्होंने प्राचीन समुद्रतटों के साथ सुबह की सैर का भी लुत्फ उठाया। प्र.म. मोदी ने लक्षद्वीप की सुंदरता का उल्लेख करते हुए कहा, प्राकृतिक सुंदरता के अलावा लक्षद्वीप की शांति भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता ने उनके अंदर ऊर्जा भर दी है। अब वह 140 करोड़ भारतवासियों के कल्याण के लिए और भी अधिक मेहनत करेंगे। अपने दौरे के दौरान प्र.म. मोदी ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।
Next Story