✕
श्रृखंला के तहत 850 पार्को की गई सफाई, 95 ट्रोली कचरे का किया निस्तारण
By EditorialPublished on
जयपुर ( कासं ) । प्रधानमंत्री के (5 से 7 जनवरी 2024) जयपुर शहर के प्रस्तावित दौरे के मध्यनजर नगर निगम ग्रेटर की टीम जयपुर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिये माइक्रो मैनेजमेंट के साथ पूरी प्रतिबद्वता से सफाई कार्य में जुटी हुयी है। इसके लिये सूक्ष्म स्तर पर सफाई कार्य किये जा रहे है।

जयपुर ( कासं ) । प्रधानमंत्री के (5 से 7 जनवरी 2024) जयपुर शहर के प्रस्तावित दौरे के मध्यनजर नगर निगम ग्रेटर की टीम जयपुर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के लिये माइक्रो मैनेजमेंट के साथ पूरी प्रतिबद्वता से सफाई कार्य में जुटी हुयी है। इसके लिये सूक्ष्म स्तर पर सफाई कार्य किये जा रहे है।
गली, मोहल्ले, चैराहे, तिराहे को स्वच्छ व सुंदर बनाने के प्रयास किये जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जयपुर आगमन पर एयरपोर्ट सहित विभिन्न स्थानों पर स्थायी रंगोली बनाई जा रही है।
नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान को पूरी राष्ट्र के लिये जनआंदोलन का रूप दिया है। नगर निगम ग्रेटर भी स्वच्छता ही सेवा के ध्येय पर कार्य कर रहा है विषेष सफाई अभियान चलाकर जयपुर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाया जा रहा है।
इसके साथ ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिये सभी जयपुरवासी रामोत्सव से जुड़ रहे है।
गुरूवार को रामोत्सव के तीसरे दिन नगर निगम ग्रेटर के 850 पार्को की सफाई की गई। जिसमें पेड़ों की कटाई छटाई आदि का 95 ट्रोली कचरे का निस्तारण किया गया। महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर एवं कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा वार्ड नं. 64 के रोज गार्डन एवं नन्दन कानन पार्क में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की गई। उन्होंने पार्क में झाडू लगाई इसके बाद कचरे को इकट्टा कर हूपर में डाला। महापौर ने पार्क में आये सभी मॉर्निंग वाकर्स से जयपुर शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने की अपील भी की।
प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक पाये जाने पर स्ट्रीट वेन्डर्स पर नगर निगम टीमों द्वारा 15 हजार का किया चालान:-
गुरूवार को नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्व बड़े स्तर पर कार्यवाही की गई।
उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज ने बताया कि बागड़ अस्पताल के बाहर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले स्ट्रीट वेन्डर्स के विरूद्व 15 हजार के चालान काटे गये है। उन्हें समझाइष भी की गई है कि प्लास्टिक शहर को गंदा करता है इसलिये चीनी मिट्टी जैसे रिजूजेबल आइटम का उपयोग किया जाना चाहिए।
गीले व सूखे कचरे के पृथकरण के बारे में जागरूक करने के लिये वितरित किये गये 1 हजार डस्टबिन:-
नगर निगम ग्रेटर द्वारा गुरूवार को स्ट्रीट वेन्डर्स एवं दुकानदारों को 1 हजार नीले व हरे डस्टबिन बांटे गये।
इस दौरान पार्षद पीयूष किराडू, राजू अग्रवाल, उपायुक्त स्वास्थ्य नवीन भारद्वाज, उपायुक्त झोटवाड़ा मुकेष कुमार मूंड, उपायुक्त गैराज अतुल शर्मा सहित निगम के अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X


