✕
शिक्षा की क्रांति का बड़ा केन्द्र होगा गुरुकुल ज्वालापुर - स्वामी रामदेव
By EditorialPublished on
पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) के 29वें स्थापना दिवस (Foundation day), महर्षि दयानन्द सरस्वती (Maharishi Dayanand Saraswati) की 200वीं जयन्ती एवं गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानन्द की जयन्ती पर पतंजलि योगगीठ परिवार विश्व के

x
हरिद्वार, (प्रात:काल संवाददाता)। पतंजलि योगपीठ (Patanjali Yogpeeth) के 29वें स्थापना दिवस (Foundation day), महर्षि दयानन्द सरस्वती (Maharishi Dayanand Saraswati) की 200वीं जयन्ती एवं गुरुकुल के संस्थापक स्वामी दर्शनानन्द की जयन्ती पर पतंजलि योगगीठ परिवार विश्व के सबसे बड़े गुरुकुल 'पतंजलि गुरुकुलम' का शिलान्यास करने जा रहा है। इसकी जानकारी आज प्रेसवार्ता में स्वामी रामदेव महाराज ने दी। उन्होंने कहा - कि स्वामी दर्शनानन्द द्वारा 118 वर्ष पूर्व 3 बीघा भूमि, 3 ब्रह्मचारी तथा 3 चवन्नी से प्रारंभ गुरुकुल का नाम हमने स्वामी दर्शनानंद गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर रखा है जो शिक्षा की क्रांति का बड़ा केन्द्र होगा। उन्होंने कहा कि एक नया इतिहास, नया कीर्तिमान रचा जाएगा। गुरुकुल का शिलान्यास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे तथा इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी सहित विभिन्न गणमान्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यहाँ से तीन बड़े प्रकल्प संचालित होंगे जिसमें पहला लगभग 250 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला 7 मंजिला पतंजलि गुरुकुलम् होगा। इस गुरुकुल में लगभग 1500 विद्यार्थियों की आवासीय व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त यहाँ लगभग 250 करोड़ की लागत से आचार्यकुलम् की शाखा स्थापित की जाएगी जिसमें लगभग 5000 बच्चे डे-बोर्डिंग का लाभ ले सकेंगे। साथ ही यहाँ महर्षि दयानन्द अतिथि भवन बनाने की भी योजना है। स्वामी जी ने कहा कि यहाँ बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ वो संस्कार दिए जाएँगे जिससे वे अपनी संस्कृति व अपनी जड़ों से जुड़ सकें। उन्होंनेने कहा कि यहाँ श्रेष्ठतम आधुनिक शिक्षा और श्रेष्ठतम प्राच्य विद्या का संगम होगा। हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत से लेकर कम से कम विश्व की 5 भाषाओं का बोध बच्चों को होगा। उन्होंने कहा कि चौहान समाज के लोगों ने गुरुकुल की सुरक्षा करने में बड़ी भूमिका अदा की है, अतः यहाँ सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज, पतंजलि ग्रामोद्योग के महामंत्री डॉ. यशदेव शास्त्री, पतंजलि फूड्स के एम.डी. रामभरत, पतंजलि विश्वविद्यालय की कुलानुशासिका साध्वी देवप्रिया, आचार्यकुलम् की उपाध्यक्ष बहन ऋतम्भरा, क्रय समिति की अध्यक्ष बहन अंशुल, संप्रेषण विभाग प्रमुख बहन पारूल, भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एन.पी. सिंह, पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश 'भारत' व स्वामी परमार्थदेव, पतंजलि योगपीठ के मुख्य महाप्रबंधक ब्रिगेडियर टी.सी. मल्होत्रा, उपाध्यक्ष-प्रोजेक्ट एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर शिवा प्रसाद गौरू, अनिल गोयल, क्षेत्रपाल चौहान आदि उपस्थित रहे।
- Education Revolution Gurukul Jwalapur Swami Ramdev Patanjali Yogpeeth Foundation Day Maharshi Dayanand Saraswati Inauguration Rajnath Singh Gurukul Foundation Swami Ramdev Education Revolution Inauguration Ceremony Maharshi Dayanand Saraswati Patanjali Yogpeeth Rajnath Singh Pushkar Singh Dhami Mohan Yadav Arjun Ram Meghwal Patanjali Gurukulam Modern Education Vedic Studies Foundation Day Patanjali Gramodyog Cultural Integration Prithviraj Chauhan Swami Ramdev Speech Uttarakhand Madhya Pradesh Acharyakulam Branch Boarding Facility Dayanand Guest House Best Education Practices Multilingual Education Chauhan Community Prithviraj Chauhan Statue Patanjali University Project Inauguration Key Attendees Brigade T.C. Malhotra Shiva Prasad Gauru Anil Goyal Chauhan Regional HeadGurukul Jwalapur Foundation

Editorial
Next Story
Related News
X
