gold
ठाणे। गुजरात (Gujrat) में स्वर्णाभूषणों (gold jewelery) की सप्लाई करने का झांसा देकर राजेश पारेख नामक शख्स द्वारा जयेश रावल (35) के 71 लाख 18 हजार 491 रुपये कीमत के 1159.590 वजन के स्वर्णाभूषणों की ठगी का मामला सामने आया है। रावल ने नौपाडा पुलिस स्टेशन में ठगी का मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पवन गोल्ड फर्म के मालिक जयेश का बड़ा भाई राजेंद्र रावल जवेरी बाजार में रिंकार ज्वेलर्स और अन्य ज्वेलर्स के यहां कमिशन पर काम करता है। वर्ष 2015 में जवेरी बाजार (Zaveri Bazaar) में रॉयल चेन फर्म के यहां काम करते हुये रावल की राजेश पारेख से जान-पहचान हुई थी। शुरुआत में उसने डेढ़ किलो के स्वर्णाभूषण गुजरात भेजने के लिये खरीदे। इसका भुगतान नकद में किया गया। जनवरी 2023 से राजेश से राजेंद्र रावल की अच्छी घनिष्ठता हो गई। रावल का विश्वास प्राप्त कर राजेश ने 1200 ग्राम स्वर्णाभूषण की मांग करते हुये स्वर्णाभूषण गुजरात भेजने को कहा। राजेंद्र ने जवेरी बाजार से स्वर्णाभूषण खरीद कर राजेश पारेख को दिये। राजेंद्र ने 2 जुलाई 2023 को तीन हात नाका स्थित शरणम होटल में राजेश को स्वर्णाभूषण दिये। पारेख बंधुओं ने 71 लाख 18 हजार 491 रुपये के 22 कैरेट के कानों के झुमके, गले के हार, लेडीज ब्रेसलेट, लेडीज अंगूठी और नेकलेस मिलाकर 1159.590 वजन के स्वर्णाभूषण दिये थे। पारेख ने यह स्वर्णाभूषण ना तो लौटाये और ना ही इनका भुगतान किया। ऊपर से भुगतान की मांग करने पर आरोपी की ओर से धमकाया जाने लगा। लिहाजा रावल ने राजेश पारेख के विरुद्ध 1 जनवरी को ठगी का मामला दर्ज किया।
Next Story