✕
108 फीट लंबी अगरबत्ती लेकर रथ पहुंचा उदयपुर, हुआ भव्य स्वागत
By EditorialPublished on
उदयपुर ( प्रासं ) । गुजरात से 108 फीट लंबी अगरबत्ती लेकर रथ गुरूवार को उदयपुर पहुंचा। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 108 फीट लंबी और 3.5 फीट चौड़ी यह अगरबत्ती जलाई जाएगी।

x

उदयपुर ( प्रासं ) । गुजरात से 108 फीट लंबी अगरबत्ती लेकर रथ गुरूवार को उदयपुर पहुंचा। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 108 फीट लंबी और 3.5 फीट चौड़ी यह अगरबत्ती जलाई जाएगी। अहमदाबाद हाईवे स्थित बलीचा से लेकर गोवर्धन विलास तक रथ का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने रथ पर पुष्प बरसाए। भक्तों ने जय श्रीराम का जयकारा लगाया और रथ में भगवान के दर्शन किए। ढोल-नगाड़ों के साथ झंडे लेकर भक्त रथ के आगे चले। रथ वाहन के चारों तरफ श्रीराम से जुड़े प्रसंगों की झांकियां भी हैं। अगरबत्ती लेकर रथ राजस्थान बॉर्डर के रतनपुर (डूंगरपुर) से बिछीवाड़ा, खेड़ा, खेरवाड़ा होते हुए आज उदयपुर पहुंचा है। यह अगरबत्ती राम मंदिर में 45 दिन तक जलेगी। 15 से 20 किलोमीटर तक के क्षेत्र में खुशबू महकेगी। अगरबत्ती के निर्माण में गाय के घी और हवन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। वजन 3428 किलोग्राम है। लागत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। रथ प्रतिघंटा पांच किलोमीटर चल रहा है। इसके साथ 125 से अधिक भक्त हरिनाम कीर्तन करते हुए चल रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
