ram
मुंबई। राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है, इस पर राजनीति भी तेज होती जा रही है। इस बीच अब एनसीपी-शरद पवार (NCP - Sharad Pawar) गुट के एक नेता का भगवान राम को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। दरअसल, एनसीपी नेता डॉ. जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Awhad) ने महाराष्ट्र के शिरडी में एक कार्यक्रम में कहा कि भगवान राम शाकाहारी नहीं थे, वह मांसाहारी थे। एनसीपी नेता ने कहा कि 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन खोजने के लिए कहां जाएगा? ये चीज लोगों को सोचनी चाहिए। भगवान राम को “मांसाहारी” बताने वाले बयान को लेकर एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ भाजपा ने सख्त रुख अपना लिया है। भाजपा नेता राम कदम ने FIR दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज करा दी है।
भाजपा ने किया पलटवार
एनसीपी नेता के बयान के बाद भाजपा ने भी पलटवार किया। महाराष्ट्र (Maharashtra) भाजपा (BJP) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि हिंदू-देवी देवताओं का अपमान करके आपको क्या खुशी मिलती है, पता नहीं, लेकिन ये आपका आचरण दिखाता है। भाजपा ने कहा कि आपकी इस भाषा को रामभक्त बर्दाश्त नहीं करेंगे।
एनसीपी नेता ने मांगी माफी
भगवान राम पर गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने माफी मांगी है। भगवान राम के शाकाहारी न होने के बयान पर जितेंद्र ने कहा कि मैं खेद व्यक्त करता हूं। आव्हाड ने कहा कि मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था।
Editorial

Editorial

Next Story