✕
जोधपुर में धर्मसभा में बोले योगी आदित्यनाथ
By EditorialPublished on
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने बुधवार को जोधपुर (Jodhpur) में एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म (Eternal Religion) पर बड़ा बयान दिया है। योगी (Yogi) ने कहा कि धर्म एक ही है और वह सनातन धर्म है।

x
जोधपुर (कार्यालय संवाददाता)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने बुधवार को जोधपुर (Jodhpur) में एक जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म (Eternal Religion) पर बड़ा बयान दिया है। योगी (Yogi) ने कहा कि धर्म एक ही है और वह सनातन धर्म है। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Shri Ram Janmabhoomi Temple) में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम है। योगी ने पालासनी गांव में दो दिवसीय मारवाड़ राजगुरु मठ चिड़ियानाथ जी आसन पर धर्मसभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल (Minister Jogaram Patel) और कई साधु- संत मौजूद रहे। योगी आदित्यनाथ ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन धर्म सबसे बड़ा धर्म है, जिसे आज पूरा भारतवर्ष अनुभूति कर रहा है। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे। उन्होंने कहा कि जब अयोध्या में राम मंदिर बन सकता है तो सब कुछ संभव है। 2047 में जब भारत आजादी के 100 वर्ष मना रहा होगा, तब सभी के चेहरे पर मुस्कान होगी, हम आत्मनिर्भर होंगे, लोकल फॉर लोकल होगा। उत्तर प्रदेश | के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) आज जोधपुर (Jodhpur) के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने पालासनी गांव में दो दिवसीय मारवाड़ राजगुरु मठ चिड़िया नाथ जी आसन पर धर्म सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जोगाराम पटेल और कई अन्य जनप्रतिनिधि, साधु-संत मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
