jain
मुंबई। सिंदू जैन मित्र मंडल (Sindu Jain Mitra Mandal) मुंबई (Mumbai) का 21वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन सिन्दू गांव में आयोजित हुआ। मुंबई से गांव पहुंचने पर सभी का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। आरंभ महिला मंडल के मंगलाचरण एवं स्वागत गीतिका से हुआ। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीलाल लोढ़ा के नेतृत्व में मंडल की बैठक में 2024 का स्नेह सम्मेलन पुणे में करने का निर्णय हुआ। इसके विशेष सहयोगी हिम्मतलाल चंडालिया परिवार एवं मनोहरलाल लोढ़ा परिवार के नाम की घोषणा की गई।
महिला मंडल ने सांझी, सास बहू गेम्स के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। रात्रि को एक शाम गुरु अंबेश के नाम एवं भैरव भक्ति का आयोजन किया गया। अखिलेश चंडालिया एंड पार्टी ने पार्श्वनाथ भगवान, नाकोड़ा भैरव देव एवं गुरु अंबेश के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। नवयुवक मंडल ने क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की।
jain
अगले दिन प्रातः घरघोड़ा जैन मन्दिर से प्रारंभ होकर गुरु अंबेश जैन स्थानक पहुंचा। यहाँ मेवाड़ उपप्रवर्तिनी साध्वी विजयप्रभा मसा, साध्वी विधाश्री मसा, साध्वी हर्षश्री मसा, साध्वी जयश्री मसा से महामांगलिक ले कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सम्पूर्ण स्नेह सम्मेलन के लाभार्थी रतनलाल कांतिलाल दलपत नवीन रमेश विनोद चंडालिया परिवार, समारोह अध्यक्ष हिम्मतलाल भगवतीलाल चंडालिया परिवार, मुख्य अतिथि शान्तिलाल मदनलाल लोढ़ा परिवार, विज्ञापन सौजन्य रतनलाल मुकेश कोठारी परिवार, परिवहन व्यवस्था रतनलाल चंडालिया मीठालाल दूग्गड मांगीलाल सी लोढ़ा मांगीलाल एस पामेचा बाबूलाल दुग्गड अशोक के.लोढ़ा मदनलाल एच लोढ़ा मदनलाल के लोढ़ा प्रकाश एम.लोढ़ा नानालाल लोढ़ा घीसीबाई लोढ़ा, बसंतीलाल पंकज दूग्गड़ लक्ष्मीलाल के लोढ़ा अशोक एस लोढ़ा मांगीलाल डी लोढ़ा, सफर में सायंकालीन भोजन के लाभार्थी मांगीलाल लोकेश पामेचा परिवार का सम्मान स्वागताध्यक्ष मनोहरलाल रमेशचंद्र लोढ़ा परिवार ने किया। स्वागताध्यक्ष का सम्मान मंडल पदाधिकारियों ने किया। अतिथियों एवं तपस्वियों का बहुमान किया गया।
मनोहरलाल एच लोढ़ा ने सामायिक उपकरण भेंट किए। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी, प्रधान नरेन्द्र चंडालिया, सरपंच भंवरलाल गुर्जर, प्रिंसिपल उमेश शर्मा, मेवाड़ महिला मंडल मुंबई महामंत्री कंचन एल सिंघवी, सुरेश सिंघवी, जयंतीलाल कोठीफोड़ा, विपुल बंबोरी, आदित्य रांका, दिलीप कच्छारा आदि मौजूद रहे। संचालन मंडल प्रमुख मांगीलाल लोढ़ा ने किया। दलपत चंडालिया ने आभार व्यक्त किया।
jain
मुंबई मंडल के जीवनलाल चंडालिया मोहनलाल दुग्गड सुखलाल दुग्गड सुनील दुग्गड मांगीलाल पी लोढ़ा राजमल लोढ़ा सुनील लोढ़ा अमरसिंह लोढ़ा मुकेश दुग्गड रमेशचंद्र लोढ़ा रिषभ पामेचा सचिन लोढ़ा रमेशचंद्र लोढ़ा विकास कोठारी नाथूलाल लोढ़ा राकेश लोढ़ा इन्द्रमल दुग्गड राजमल लोढ़ा सुरेश चंडालिया मदनलाल दुग्गड मांगीलाल दुग्गड शान्तिलाल लोढ़ा मुकेश दुग्गड राकेश चंडालिया व गांव के शांतिलाल लोढ़ा राजेश दुग्गड दिलीप लोढ़ा मांगीलाल जे दुग्गड थावरचंद कोठारी बसंतीलाल कोठारी कमलेश कोठारी प्रकाश लोढ़ा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफल बनाने बसंतीलाल दुग्गड के अनुसार अध्यक्ष लक्ष्मीलाल लोढ़ा कार्याध्यक्ष किशनलाल सी लोढ़ा महामंत्री अशोक लोढ़ा कोषाध्यक्ष मीठालाल दुग्गड देवीलाल लोढ़ा गणेशलाल लोढ़ा धर्मेंद्र लोढ़ा विक्रम लोढ़ रमेशचंद्र लोढ़ा सुरेशचंद्र चंडालिया मदनलाल एच लोढ़ा राजमल चंडालिया भेरूलाल चंडालिया दिलीप लोढ़ा गणेशलाल लोढ़ा महिला मंडल अध्यक्ष लीलादेवी लोढ़ा मंत्री नैना चंडालिया कोषाध्यक्ष रितु लोढ़ा नवयुवक अध्यक्ष मांगीलाल लोढ़ा मंत्री पीयूष पामेचा कोषाध्यक्ष आशीष लोढ़ा दिलीप लोढ़ा पवन लोढ़ा सुशील दुग्गड आदि सक्रिय रहे। यह जानकारी देवीलाल ईन्टोदिया ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story