✕
सेवन्त्री का सम्मेलन सम्पन्न
By EditorialPublished on
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ (Jain Shwetambar Idol Worshiping Association) सेवन्त्री का 13वां स्नेह सम्मेलन सेवन्त्री (Seventree) में तीन दिनों में आयोजित हुआ। मुख्य लाभार्थी संतोषबाई भीमराज कोठारी, गटूबाई तख्तमल मेहता, बदाम बाई हस्तिमल मेहता, रोड़ीबाई तेजराज मेहता का विशेष सहयोग रहा। शुरुआत गुरुदेव सूर्यशेखर मसा के सानिध्य में हुई। मंदिर में दर्शन पूजा नवकारसी के बाद श्रीसंघ द्वारा जाजम महूर्त कर नवकार मंत्र के जाप के साथ निभाव फण्ड के चढ़ावे बोले गए जिसमें सभी ने हिस्सा लिया।
_202401041058254633.jpg)
x
मुंबई। जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ (Jain Shwetambar Idol Worshiping Association) सेवन्त्री का 13वां स्नेह सम्मेलन सेवन्त्री (Seventree) में तीन दिनों में आयोजित हुआ। मुख्य लाभार्थी संतोषबाई भीमराज कोठारी, गटूबाई तख्तमल मेहता, बदाम बाई हस्तिमल मेहता, रोड़ीबाई तेजराज मेहता का विशेष सहयोग रहा। शुरुआत गुरुदेव सूर्यशेखर मसा के सानिध्य में हुई। मंदिर में दर्शन पूजा नवकारसी के बाद श्रीसंघ द्वारा जाजम महूर्त कर नवकार मंत्र के जाप के साथ निभाव फण्ड के चढ़ावे बोले गए जिसमें सभी ने हिस्सा लिया। संगीतकार ने भक्तिमय माहौल बनाया। दोपहर में महिलाओं के लिए साँझी रखी गयी।
रात में प्रभु भक्ति व दूसरे दिन शोभायात्रा सेवन्त्री से निकली। लक्ष्मण झूला पर शत्रुंजय भाव यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा व भाव यात्रा के विशेष लाभार्थी कमलादेवी मोहनलाल नाहर परिवार थे। शाम को गरबा का आयोजन किया गया। तीसरे दिन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। आयोजन सफल बनाने संघ अध्यक्ष कांतिलाल मेहता, लक्ष्मण मेहता, शांतिलाल नाहर के मार्गदर्शन व हिमाचल गुरु भक्त मंडल सेवन्त्री के अध्यक्ष हितेश मेहता के नेतृत्व में मंत्री नीलेश मेहता, प्रदीप एस मेहता,मुकेश मेहता, प्रदीप एल मेहता, नीलेश चंडालिया, रमेश सोनी, दुर्गेश चंडालिया व सभी कार्यकर्ता सक्रिय रहे। यह जानकारी मंडल के हितेश मेहता ने दी।
Next Story
Related News
X

