✕
आरईसी और बैंक ऑफ बड़ौदा ने समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
By EditorialPublished on
आरईसी (REC) लिमिटेड ने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता अगले तीन वर्षों में देश में बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए ऋणों की संयुक्त मंजूरी की सुविधा प्रदान करेगा।

x

गुरुग्राम । आरईसी (REC) लिमिटेड ने बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। यह समझौता अगले तीन वर्षों में देश में बिजली, इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए ऋणों की संयुक्त मंजूरी की सुविधा प्रदान करेगा। समझौता ज्ञापन पर आरईसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक विवेक कुमार देवांगन और बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ देबदत्त चंद और कार्यकारी निदेशक ललित त्यागी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।
Next Story
Related News
X

