✕
लोकायुक्त, मानवाधिकार, राजस्थान सम्पर्क एवं न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
By EditorialPublished on
जोधपुर (Jodhpur) विकास प्राधिकरण आयुक्त (Development Authority) देवेन्द्र कुमार (Commissioner Devendra Kumar) के निर्देशन में जेडीए सचिव डॉ. हरीतिमा द्वारा बुधवार को शाखा प्रभारियों एवं प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों की बैठक ली गई।

x

जोधपुर (कासं ) । जोधपुर (Jodhpur) विकास प्राधिकरण आयुक्त (Development Authority) देवेन्द्र कुमार (Commissioner Devendra Kumar) के निर्देशन में जेडीए सचिव डॉ. हरीतिमा द्वारा बुधवार को शाखा प्रभारियों एवं प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों की बैठक ली गई।
सचिव डॉ. हरीतिमा द्वारा बैठक में संबंधित अधिकारियों को विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वाद व प्रकरणों, लोकायुक्त, मानवाधिकार एवं राजस्थान सम्पर्क के प्रकरणों, ऑडिट पैरा की पालना में बकाया राशि वसूली करने व ऑडिट आक्षेपों को त्वरित गति से निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
न्यायालय में प्रभावी पैरवी व मुकदमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश- बैठक में सचिव डॉ. हरीतिमा द्वारा विभिन्न प्रक्रियाधीन न्यायिक प्रकरणों में प्राधिकरण द्वारा पूरी तैयारी के साथ प्रभावी पैरवी कर न्यायालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराने एवं माननीय न्यायालयों द्वारा निर्णित मुकदमों की पालना सुनिश्चित कराने के संबंध में प्राप्त प्रकरणों की पालना हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही प्राधिकरण की विभिन्न बैठकों, राज्य सरकार द्वारा समय = पर दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के भी निर्देश प्रदान किए गए।
- Lokayukta Human Rights Rajasthan Judiciary Pending Cases Devendra Kumar Haritima Jodhpur Development Authority Audit Compliance Legal Proceedings Development Authority Swift Resolution Pending Cases Lokayukta Human Rights Rajasthan Judiciary Devendra Kumar Haritima Jodhpur Audit Compliance Legal Proceedings Administrative Directives Government Directives Rajasthan Rajasthan Development Authority

Editorial
Next Story
Related News
X
