Pratahkal-Jain Mitra Mandal Jhaur
मुबई । जैन मित्र मंडल झौर (Jain Mitra Mandal Jhaur) का 8वां स्नेह सम्मेलन शंग्रीला रिसोर्ट (Shangrila Resort) में आयोजित हुआ। आयोजक परिवार की बहुओं ने मंगलाचरण व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। झौर से आए पारसमल चपलोत, मदनलाल चपलोत, रोशनलाल चपलोत, देवीलाल चपलोत, वस्तीमल चपलोत, शंकरलाल रोठागण व पारसमल चोरड़िया का सम्मान किया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, हाऊजी, नृत्य, प्रश्न मंच इत्यादि कराए गये। उच्च शिक्षा में सफलता पाने वाले तेजस चपलोत व तपस्वियों का सम्मान किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष विनोद चपलोत, मंत्री दीपक चपलोत, कोषाध्यक्ष पूरण चपलोत ने अपने कार्यकाल का ब्योरा रखा। नई कार्यकारिणी मे पूरण चपलोत अध्यक्ष, रौनक चपलोत मंत्री व गौतम चोरडिया कोषाध्यक्ष बनाए गये। देवीलाल चपलोत, हिना चपलोत, खुशबू चपलोत ने संचालन किया। सम्मेलन के संपूर्ण लाभार्थी श्रीमती मांगी बाई सोहन लाल चपलोत परिवार का सम्मान किया गया। 2024 का स्नेह सम्मेलन झौर ग्राम में तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में मनाने का तय किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story