मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कड़कड़ाती ठंड के बीच मॉर्निंग वॉक पर निकले
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को सुबह - सुबह जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में मॉर्निंग वॉक पर निकले।
कड़कड़ाती ठंड के बीच मुख्यमंत्री को पार्क में देखकर वहां मौजूद मॉर्निंग वॉकर्स और अन्य लोग भी हैरत में रह गए। उन्होंने वॉक के साथ लोगों से संवाद भी किया। इस दौरान अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग पहले तो आश्चर्यचकित हुए, फिर उनके साथ ही कदमताल मिलाते हुए वॉक करने लगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' अभियान के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि नववर्ष की सुबह प्रधानमंत्री जी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के 108वें संस्करण में भी फिट रहने का संदेश दिया था। इसलिए हर व्यक्ति को फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी से मिले
इस दौरान मुख्यमंत्री एक-एक करके सभी से मिले। वहीं लोगों ने भी सीएम का अभिवादन किया। यह पार्क सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर में आता है। सीएम अल सुबह ही कोहरे के बीच अपने आवास से सिटी पार्क के लिए रवाना हुए। इसके बाद उनका काफिला सिटी पार्क पहुंचा।
सीएम ने मॉर्निंग वॉक की और लोगों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्हें जनता के बीच बैठकर ही चाय की चुस्कियां भी ली।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ा के लिए जनसुनवाई करने का भी निर्णय किया है। इसके लिए अग्रवाल फॉर्म, मानसरोवर के सर्कल कार्यालय को खाली कराया गया है। यहां मुख्यमंत्री जनसुनवाई करेंगे। ताकि अपने क्षेत्र की समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण किया जा सके।
Editorial

Editorial

Next Story