Pratahkal-Chhagan Bhujbal-PM Narendra Modi
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने बुधवार को कहा कि देश के मौजूदा माहौल को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि कुछ महीनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बार फिर से देश की कमान संभालेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ सहयोगियों भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (BJP), शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजित पवार गुट) के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में पूछे जाने पर भुजबल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तीनों दलों के नेता एक साथ बैठेंगे और इस पर फैसला करेंगे।
  • क्या बोले छगन भुजबल?
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ राज्यों में मौजूदा लहर और चुनाव के नतीजों को देखते हुए हर जगह हवा नरेन्द्र मोदी साहब के पक्ष में है। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री मोदी साहब 2024 में फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।’’ एनसीपी नेता ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘इस साल के अंत में होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) से होगा।’’ उन्होंने विश्वास जताया कि वे राज्य में चुनाव जीतेंगे।
Next Story