jain
मुंबई। आशाहोली जैन मित्र मंडल (Aashaholi Jain Mitra Mandal) मुंबई (Mumbai) का 13वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन विसावा रिसॉर्ट (Visava Resort) में आयोजित हुआ। इसमें 2024 का स्नेह सम्मेलन आशाहोली (Aashaholi) में करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। गांव में होने वाले सम्मेलन के संपूर्ण प्रायोजक बाबूलाल मुकेश कुमार प्रशांत कुमार सिंघवी परिवार रहेंगे। सम्मेलन में निलेश बाफना ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पुनः अनिल सिंघवी को नियुक्त किया गया। मंत्री बसंतीलाल ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष सुनील ओस्तवाल एवं छीतरमल सिंघवी को नियुक्त किया गया। सम्मेलन में होनहार विद्यार्थियों तथा तपस्वियों का सम्मान किया गया। नव वर-वधू का परिचय हुआ एवं उनका महिला मंडल ने सम्मान किया। सम्मेलन सफल बनाने मंडल की पूरी कार्यकारिणी सक्रिय रही।

jain
Editorial

Editorial

Next Story