suicide
मुंबई । अंधेरी (Andheri) इलाके से एक सुसाइड का मामला सामने आया है, जहां 19 वर्षीय छात्रा ने एक इमारत से कूदकर जान दे दी। यह घटना बुधवार सुबह की है छात्रा ने इमारत की 14वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। डी एन नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा, मृतिका द्वारा छोड़े गए एक सुसाइड नोट (suicide note) के पेज से पता चलता है कि वह डिप्रेशन (depression) में आ गई थी और इसके कारण उसने यह कदम उठाया। उन्होंने बताया कि यह घटना पश्चिमी उपनगर में एसवी रोड पर स्थित सोसाइटी में हुई। पीड़िता विधि प्रमोद कुमार सिंह पिछले कुछ वर्षों से बिल्डिंग में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी, जबकि उनके परिवार के सदस्य पड़ोसी ठाणे में रहते हैं। उन्होंने कहा, वह विले पार्ले के मीठीबाई कॉलेज
(Mithibai College)
की छात्रा (student) थी।
पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला किया दर्ज
अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि इमारत के चौकीदार ने सबसे पहले उसके शव को जमीन पर देखा और सोसायटी के अन्य सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। अधिकारी ने कहा, पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और उसके परिवार को सूचित किया है, उसकी मौत के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चला है।
Editorial

Editorial

Next Story