✕
मैडम तुसाद, न्यूयार्क में स्वामी रामदेव की मोम की प्रतिकृति का अनावरण
By EditorialPublished on
योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज (Yoga Rishi Swami Ramdev Maharaj) की मोम की प्रतिकृति (wax replica) का अनावरण विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद (Madame Tussauds) , न्यूयार्क (New York) द्वारा दिल्ली में किया गया।

x
हरिद्वार। योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज (Yoga Rishi Swami Ramdev Maharaj) की मोम की प्रतिकृति (wax replica) का अनावरण विश्व प्रसिद्ध मैडम तुसाद (Madame Tussauds) , न्यूयार्क (New York) द्वारा दिल्ली में किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैडम तुसाद, न्यूयॉर्क में 200 से ज्यादा बड़े आयकॉन्स के फिगर लगे हैं जिनमें अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा तथा शाहरूख खान आदि हैं किन्तु वर्ल्ड के उन 200 रिनाउंड आइकॉन्स के साथ भारत के एक संन्यासी को इन्होंने जो सम्मान दिया वह एक संन्यासी का गौरव नहीं अपितु पूरे भारत का गौरव है। आज पूरी दुनियां की निगाहें भारत के योग व आयुर्वेद पर हैं। इस प्रतिकृति को बनाने में लगभग 200 आर्टिस्ट का मेहनत तथा लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस अवसर पर स्वामी रामदेव महाराज के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में मैडम तुसाद, न्यूयॉर्क के मार्केटिंग हैड टियागो मोगाडोरा, मैडम तुसाद, नई दिल्ली के जनरल मैनेजर अंशुल जैन, पतंजलि योगपीठ के सह-संस्थापक आचार्य बालकृष्ण महाराज, पतंजलि योगपीठ यू.के. ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी माता सुनीता पौद्दार, राष्ट्रीय प्रवक्ता एस.के. तिजारावाला आदि उपस्थित रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
