road
उदयपुर. नगर संवाददाता | गिर्वा ब्लॉक स्थित लकड़वास गांव (Lakdwas village) में पहाड़ों की खुदाई कर रास्ता बनाने (digging into the mountains to make a path) की शिकायत मिलने पर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में प्रशासनिक जाब्ता मौके पर पहुंचा। गिर्वा उपखण्ड अधिकारी रिया डाबी के साथ गिर्वा तहसीलदार, भोईयों की पंचोली के भू अभिलेख निरीक्षक, लकडवास के पटवारी हल्का और खान विभाग के सहायक अभियंता ओमप्रकाश शर्मा की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और संबंधित स्थल का मौका मुआयना किया। क्षेत्र में पहाड़ी कटिंग के अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए संबंधित आराजी नंबर के अनुसार 4 लाख 48 हजार 400 रुपये का जुर्माना लगाया।
निरीक्षण के दौरान तीन अलग अलग स्थानों पर पहाड़ों की कटिंग कर समतलीकरण करते हुए रास्ता बनाया जाना पाया गया। एक स्थान पर 100 मीटर लम्बाई, 20 मीटर चौड़ी व औसतन 1.5 मीटर ऊंची पहाड़ी कटिंग कर समतलीकरण किया गया। दूसरी ओर 80 मीटर लम्बाई, 20 मीटर चौड़ी व 1 मीटर ऊंची पहाड़ी की कटिंग कर नीचे साधारण मिट्टी से भराव किया गया था। वहीं एक अन्य स्थान पर 50 मीटर लम्बाई, 20 मीटर चौड़ी व औसतन 0.5 मीटर ऊंची पहाड़ी कटिंग कर नीचे ढलान पर साधारण मिट्टी से भराव करना पाया गया।
जेसीबी जब्त, 625000 का लगाया जुर्माना: दूसरी ओर एसआईटी (राजस्व, खनन) द्वारा भींडर तहसील के ग्राम धावडिया में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान अवैध खनन
(Illegal mining)
में शामिल जेसीबी मशीन ( jcb machine) जब्त कर तहसील कार्यालय भींडर को सुपुर्द किया गया और 6 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
40586 टन अवैध खनन पकड़ा, 29 वाहन जब्त
उदयपुर। उदयपुर पुलिस और खान विभाग ने जिले भर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 40586 टन अवैध खनन पकड़ते हुए 20 वाहन सीज किए है। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे 100 दिवसीय अभियान के दौरान जिले में पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर जिले में विभिन्न स्थानो पर अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अब तक 40586 टन अवैध खनन सीज किया गया है। जिसमें घासा थाना क्षेत्र में एक खान में 40206 मैट्रिक टन फैल्सपार व अन्य अलग- अलग थाना क्षत्रों में कुल 206 टन बजरी, 100 टन चाईनाक्ले, 10 टन मिट्टी, 64 टन पत्थर जब्त किये गये है। इस कार्यवाही के दौरान 29 डम्पर, ट्रेक्टर, 2 पोकलैण्ड मशीन व 1 जेसीबी जब्त की है।
Editorial

Editorial

Next Story