crpf
रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों के कैंप को टारगेट बनाया है। बीजापुर-सुकमा की सीमा (Bijapur-Sukma border) पर बने पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला (Naxalite attack) कर दिया है। इस मुठभेड़ में 3 जवानों के शहीद होने और 14 जवानों के घायल होने की खबरें सामने आ रही है। बता दें कि बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा से सटे टेकुलगुडम गांव में पुलिस कैंप बनाया गया है। इस इलाके का यह नया कैंप है यहा बड़ी संख्या में जवान सर्चिग पर निकले हुए थे। जिसमें कोबरा, एसटीएफ, डीआरजी बल के जबान इलाके की सचिंग पर थे। इस दौरान नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवानों ने फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ में 3 जवान शहीद हो गए और 14 घायल हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए चॉपर से जगदलपुर रिफर किया गया।
Editorial

Editorial

Next Story