Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Engaged - Pratahkal
Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Engaged: बॉलीवुड के खूबसूरत जोड़े, पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) अब सगाई के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। भले ही अभी तक दोनों ने ऑफिशियली तौर पर ऐलान नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों ने उनके फैंस की खुशियों को दोगुना कर दिया है। पुलकित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सगाई समारोह की एक मनमोहक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक-दूसरे की आँखों में प्यार घोलते नजर आ रहे हैं।
Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda - Pratahkal
कुछ समय पहले दिसंबर 2023 में कृति ने पुलकित के जन्मदिन पर बेहद दिल छू लेने वाला एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उन्होंने उन्हें "सबसे बड़ा दिल और सबसे पवित्र आत्मा" वाला लड़का बताया था। कृति ने अपने पोस्ट में लिखा था "आपके साथ हर दिन एक एडवेंचर है, कभी कोई सुस्त सुस्त पल नहीं होता. आपको प्यार करना मेरे लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक रहा है, मैं बहुत खुशकिस्मत लड़की हूँ! इस दुनिया में और मेरे जीवन में आने के लिए शुक्रिया। आज और हर रोज प्यार करती हूँ! बेस्ट बॉय एवर."
पुलकित और कृति का प्यार काफी लंबे समय से चर्चा में रहा है और फैंस बेसब्री से उनके शादी के इंतजार में थे. अब सगाई की खबर के सामने आने के बाद से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि अभी तक शादी की तारीख या कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि ये शादी बॉलीवुड की सबसे यादगार शादियों में से एक होगी।
तो दिल से बधाई और शुभकामनाएं इस खूबसूरत जोड़े को! हम उनके आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी खुशियाँ और प्यार की कामना करते हैं।
Editorial

Editorial

Next Story