✕
पुस्तक मेला एवं मानसिक विकास कार्यक्रम का आयोजन
By EditorialPublished on
उत्तर मध्य रेलवे, कार्मिक विभाग, मुख्यालय प्रयागराज (Prayagraj) में विभाग के कर्मचारियों के लिए पुस्तक मेला (Book Fair) एवं मुख्यालय की पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग त्रिपाठी (Anurag Tripathi), प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी थे। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विचारों से कर्मों का, कर्मों से आदतों का, आदतों से चरित्र का एवं चरित्र से भाग्य का उन्नयन हेतु किया गया है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अच्छे और बेहतर वि

x
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे, कार्मिक विभाग, मुख्यालय प्रयागराज (Prayagraj) में विभाग के कर्मचारियों के लिए पुस्तक मेला (Book Fair) एवं मुख्यालय की पहली लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुराग त्रिपाठी (Anurag Tripathi), प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी थे।
इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विचारों से कर्मों का, कर्मों से आदतों का, आदतों से चरित्र का एवं चरित्र से भाग्य का उन्नयन हेतु किया गया है। इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि अच्छे और बेहतर विचारों का सुगम स्त्रोत जो कि पुस्तकें होतीं हैं उनको कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। क्योंकि अच्छे विचार ही अच्छे कर्म में परिवर्तित होतें हैं। इसके अतिरिक्त प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा कार्मिक विभाग में ज्ञान केन्द्र, स्वास्थय कल्याण केन्द्र और कैरियर परामर्श केन्द्र को शीघ्र ही शुरू करने के निर्देश प्रदान किये। पुस्तकालय की शुरूआत मुख्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मानसिक विकास (Mental Development Program) एवं बेहतर कार्य जीवन के संतुलन के उद्देश्य से किया गया।
Next Story
Related News
X

