✕
राशन की दुकान पर सामान उतार रहे युवक से लूटपाट करने में एक गिरफ्तार
By EditorialPublished on
शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने सज्जन नगर में राशन (ration) की दुकान पर सामान खाली करा रहे कर्मचारी से लूटपाट (robbed) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार (arrested) किया।

x

उदयपुर (प्रा.सं.)। शहर की अंबामाता थाना पुलिस ने सज्जन नगर में राशन (ration) की दुकान पर सामान खाली करा रहे कर्मचारी से लूटपाट (robbed) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार (arrested) किया। थानाधिकारी डॉ हनवंत सिं ने बताया कि भरतपुत्र लक्ष्मण राजोरा निवासी अंबामाता स्कीम ने 10 जनवरी को मामला दर्ज करवाया था कि सज्जन नगर में उनकी उचित मूल्य की दुकान है। 8 जनवरी को वे किसी काम से शहर से बाहर थे।
रात को गेहूं से भरा ट्रक उनकी दुकान पर आया। जिसे उनका कर्मचारी दुकान में खाली करवा रहा था। रात करीब 2 बजे शराब के नशे में एक | बदमाश आया और दुकान पर काम कर रहे लोगों से गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने कर्मचारी चाकू अड़ा दिया और उससे | करीब 6 हजार रुपए लूट कर फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए करण पुत्र राकेश सेन निवासी टीचर्स कॉलोनी अंबामाता को गिरफ्तार किया। आरोपी से चाकू जब्त किया। आरोपी पर शहर के विभिन्न थानों में लूट व मारपीट के 5 मामले दर्ज है।

Editorial
Next Story
Related News
X
