✕
दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंग्लैंड के खिलाफ 2 फरवरी से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं। चयनकर्ताओं ने सौरभ कुमार, सरफराज खान और वाशिंगटन सुंदर को स्कॉड में शामिल करने का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 28 रन से हार झेलनी पड़ी थी। जडेजा और राहुल इसी मैच के दौरान चोटिल हुए हैं। हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन जडेजा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ। पैर का स्कैन कराने के बाद उनकी रिपोर्ट्स आनी बाकी है। वहीं, केएल राहुल को थाई में दर्द की शिकायत आई है। इस कारण उन्हें भी दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया है।
रन आउट होने के बाद दर्द में नजर आए जडेजा
रवींद्र जडेजा हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के डायरेक्ट हिट से रन आउट हो गए। पवेलियन लौटने के दौरान उन्हें चलने में दिक्कतें हुई। मैच खत्म होने के बाद जडेजा ने हैदराबाद में ही अपने पैर का स्कैन करवाया। जडेजा की स्कैन रिपोर्ट मुंबई इंस्टीट्यूट भेजी गई है, जहां सारे प्लेयर्स की स्कैन रिपोर्ट भेजी जाती है। रिपोर्ट आने के बाद सोमवार शाम तक ही कन्फर्म हो पाएगा कि जडेजा एक टेस्ट से बाहर होंगे या पूरी सीरीज से। सौरभ भी लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर जडेजा की जगह टीम में शामिल किए गए सौरभ कुमार भी लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलर और उपयोगी बल्लेबाज हैं। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले सौरभ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अब तक 68 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 290 विकेट लेने के साथ-साथ 2061 रन भी बनाए हैं।
सरफराज के पास 45 प्रथम श्रेणी मैच का अनुभव
मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान ने अब तक 45 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज ने प्रथम श्रेणी में 45 मैचों में करीब 70 की औसत से 3912 रन बनाए हैं। इसमें 14 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। वॉशिंगटन सुंदर पहले भी टीम इंडिया की ओर से टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सुंदर ने अब तक 4 टेस्ट मैचों में 6 विकेट लिए हैं और 265 रन बनाए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
