✕
फिल्मफेयर अवार्ड (Filmfare Award) : ' 12वीं फेल' सर्वश्रेष्ठ फिल्म
By EditorialPublished on
गांधीनगर (एजेंसी)। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (69th Filmfare Award) का आयोजन गांधीनगर में हुआ। इस बार करण जौहर और मनीष पौल ने शो होस्ट किया। वहीं वरूण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई सेलेब्स ने अपने परफॉर्मेंस से समा बांध दिया।

x

गांधीनगर (एजेंसी)। 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (69th Filmfare Award) का आयोजन गांधीनगर में हुआ। इस बार करण जौहर और मनीष पौल ने शो होस्ट किया। वहीं वरूण धवन, जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान जैसी कई सेलेब्स ने अपने परफॉर्मेंस से समा बांध दिया। फिल्मफेयर में तृप्ति डिमरी ने भी डांस डेब्यू किया है। 69वें फिल्मफेयर अवार्ड के नॉमिनेशन लिस्ट की अनाउंसमेंट हाल ही में हुई थी। रणबीर कपूर की 'एनिमल' 19 नॉमिनेशन के साथ नॉमिनेशन किया गया था। वहीं फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 के विनर्स के नाम का ऐलान हो गया है। '12वीं फेल', 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' ने जलवा बिखेरा है। '12वीं फेल' को चार कैटेगरी में अवॉर्ड मिले । 'एनिमल' ने तीन अवॉर्ड्स अपने नाम किए ।
बेस्ट फिल्म : 12वीं फेल, बेस्ट डायरेक्टर :
विधु विनोद चोपड़ा ( 12वीं फेल), बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स) : जोराम (देवाशीष मखीजा), बेस्ट एक्टर : रणबीर कपूर (एनिमल), बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) विक्रांत मैसी ( 12वीं फेल), बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी )
बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स): रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी 15 नॉर्वे) और शेफाली शाह (श्री ऑफ अस), बेस्ट एक्टर स्पोर्टिंग रोल- विकी कौशल (डंकी), बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम
कहानी) बेस्ट लिरिक्स : अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते जरा हटके जरा बचके )
बेस्ट म्यूजिक एल्बम : एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली : एनिमल), बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फिमेल) : शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान )
बेस्ट स्टोरी : अमित राय (ओएमजी 2) और देवाशीष माखीजा (जोराम), बेस्ट स्क्रीन प्ले : विधु विनोद चोपड़ा ( 12वीं फेल )
Next Story
Related News
X

