✕
मामला दर्ज
By EditorialPublished on
एलटी मार्ग पुलिस (LT Marg Police) ने 62 लाख के स्वर्णाभूषणों के गबन का एक मामला दर्ज किया है। इस मामले में नामजद दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। आरोपियों के नाम राजू ऊर्फ राजेंद्र बंसीलाल रावल और मधुसुदन शीतल मंडल हैं। पुलिस जांच कर रही है कि क्या दोनों आरोपियों ने और भी कई कारोबारियों से इसी तरह ठगी और धोखाधड़ी की है? मिली जानकारी के मुताबिक, संदीप सोहनलालजी जैन जूलरी कारोबारी हैं और उनका स्वर्णाभूषणों की होलसेल बिक्री का कारोबार है। जवेरी बाजार में सोहनलालजी जैन की एक दुकान है। कुछ माह पहले, उन्होंने मधु

x
मुंबई। एलटी मार्ग पुलिस (LT Marg Police) ने 62 लाख के स्वर्णाभूषणों के गबन का एक मामला दर्ज किया है। इस मामले में नामजद दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। आरोपियों के नाम राजू ऊर्फ राजेंद्र बंसीलाल रावल और मधुसुदन शीतल मंडल हैं। पुलिस जांच कर रही है कि क्या दोनों आरोपियों ने और भी कई कारोबारियों से इसी तरह ठगी और धोखाधड़ी की है?
मिली जानकारी के मुताबिक, संदीप सोहनलालजी जैन जूलरी कारोबारी हैं और उनका स्वर्णाभूषणों की होलसेल बिक्री का कारोबार है। जवेरी बाजार में सोहनलालजी जैन की एक दुकान है। कुछ माह पहले, उन्होंने मधुसुदन को 37 लाख 20 हजार रुपये कीमत का 648 ग्राम वजन का शुद्ध सोना स्वर्णाभूषण तैयार करने के लिये दिया था। लेकिन मधुसुदन ने स्वर्णाभूषण तैयार नहीं किये और जैन
का दिया सारा सोना लेकर फरार हो गया। सोहनलाल को जब इस ठगी का पता चला तो उन्होंने मधुसुदन मंडल के खिलाफ एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह की एक अन्य ठगी की वारदात में, राजू रावल ने कांदिवली (Kandiwali) में एक व्यापारी को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाया है। अनिल बसंतीलाल पामेचा कांदिवली में रहते हैं और उनका स्वर्णाभूषणों की होलसेल बिक्री का कारोबार है। दो साल पहले पामेचा की राजू के साथ जान-पहचान हुई थी। उन्होंने 25 लाख रुपये कीमत के 425 ग्राम वजन के स्वर्णाभूषण (gold jewelery) बिक्री के लिये दिये थे, लेकिन राजू रावल अनिल पामेचा के साथ ठगी करते हुये सारा सोना समेटकर फरार हो गया।
Next Story
Related News
X

