✕
कालबादेवी, जवेरी बाजार में कारोबारी निशाने पर
By EditorialPublished on
एक अप्रत्याशित और चिंताजनक घटनाक्रम के तहत जवेरी बाजार (Zaveri Bazaar), कालबादेवी (Kalbadevi) और धनजी स्ट्रीट (Dhanji Street) इलाके के कारोबारियों के खिलाफ महज 24 घंटों में ही ठगी और धोखाधड़ी के 8 आपराधिक मामले दर्ज हुये हैं। इसमें स्वर्णाभूषणों, पैसों के बदले में काम पूरा न करते हुये ठगी के साथ ही ट्रिप के नाम पर ठगी के मामले शामिल हैं। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।

x
मुंबई। एक अप्रत्याशित और चिंताजनक घटनाक्रम के तहत जवेरी बाजार (Zaveri Bazaar), कालबादेवी (Kalbadevi) और धनजी स्ट्रीट (Dhanji Street) इलाके के कारोबारियों के खिलाफ महज 24 घंटों में ही ठगी और धोखाधड़ी के 8 आपराधिक मामले दर्ज हुये हैं। इसमें स्वर्णाभूषणों, पैसों के बदले में काम पूरा न करते हुये ठगी के साथ ही ट्रिप के नाम पर ठगी के मामले शामिल हैं। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस सभी मामलों की जांच में जुटी है।
कालबादेवी में सोना व्यापारी रणजीत पाल (43) की शिकायत के अनुसार, कारीगर संत जयदेवकर (35) को भरोसे के साथ सवा पांच लाख रुपये कीमत का आठ तोला सोना दिया था। पिछले साल 7 से 18 दिसंबर के दौरान यह सोना उन्होंने कारीगर संत जयदेवकर को दिया था। कारीगर ने स्वर्णाभूषण (gold jewelery) नहीं बनाये बल्कि इस सोने का उपयोग उसने अपने निजी लाभ के लिये कर लिया। आखिरकार वह सोना लेकर फरार हो गया। इसके बाद पाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इसी तरह जवेरी बाजार में व्यापारी रणजीत मंडल (59) ने 25 तारीख को 1 करोड़ 10 लाख 31 हजार रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पालघर का रहनेवाला सेल्समैन राजेंद्र रावल (45) को भी जूलरी कारोबारी ने बिक्री के लिये सोना दिया था लेकिन रावल यह सोना लेकर फरार हो गया। यह ठगी का मामला 7 से 18 दिसंबर के दौरान का है। रावल के विरूद्ध धनजी स्ट्रीट के व्यापारी अनिल पामेचा (45) ने भी उनके साथ 25 लाख रुपये की ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
जवेरी बाजार में ही व्यापारी संदीप जैन (42) को स्वर्णाभूषण तैयार कर देने के नाम पर लिये गये 37 लाख 20 हजार रुपये के स्वर्णाभूषण लेकर मधुसुदन मंडल फरार हो गया। मामला दर्ज है और पुलिस जांच कर रही है।

Editorial
Next Story
Related News
X
