✕
सीएम मनोहर लाल की बड़ी घोषणा
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) सोमवार सुबह रोहतक से भिवानी जाते समय पैतृक गांव बनियानी पहुंचे और अपने पैतृक व चचेरे भाई के पैतृक मकान को गांव की पंचायत को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मकान में ई- लाइब्रेरी (e-library) बनाई जाए, जो गांव की अगली पीढ़ी के काम आ सकेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भिवानी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने बनियानी में कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह अपने पैतृक गांव में आए हैं, जो उनके लिए दर्शनीय है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन यहां बीता और पढ़ाई भी यहीं पर की है

x
रोहतक (एजेंसी)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) सोमवार सुबह रोहतक से भिवानी जाते समय पैतृक गांव बनियानी पहुंचे और अपने पैतृक व चचेरे भाई के पैतृक मकान को गांव की पंचायत को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि मकान में ई- लाइब्रेरी (e-library) बनाई जाए, जो गांव की अगली पीढ़ी के काम आ सकेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भिवानी के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने बनियानी में कहा कि उनके लिए गर्व की बात है कि वह अपने पैतृक गांव में आए हैं, जो उनके लिए दर्शनीय है। उन्होंने कहा कि उनका बचपन यहां बीता और पढ़ाई भी यहीं पर की है। कहा कि यह मकान माता-पिता की निशानी है, जो उन्होंने मेरे नाम किया था। उनको महसूस हुआ कि यह मकान गांव के काम आना चाहिए। सीएम ने कहा कि वह अपना व चचेरे भाई का मकान मिलाकर गांव को सुपुर्द कर रहे हैं। ताकि गांव में यहां ई-लाइब्रेरी बनाई जा सके। इसके साथ मुख्यमंत्री ने गांव के विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
Next Story
Related News
X

