✕
स्वर्णाभूषणों की ठगी के साथ ही ट्रिप के नाम पर ठगी
By EditorialPublished on
कालबादेवी (Kalbadevi) में नयन ओसवाल (31) ने आंध्र प्रदेश की निजी कंपनी के मालिक सत्यनारायण आर दीक्षित के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने उनसे 17 लाख 35 हजार रुपये के स्वर्णाभूषण लिये और अपना दफ्तर बंद कर फरार हो गये हैं।
_202401301119267544.jpg)
x

जवेरी बाजार (Zaveri Bazaar) की अमृता देसाई के साथ 14 लाख 83 हजार रुपये की ठगी के आरोप पर विलास रायकर (55) तथा राहील अरोरा (22) के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।
व्यापारी शामसिंह राव (52) की शिकायत पर सुधीर मैड (55) और उनके बेटे रिषभ मैड पर 15 लाख की ठगी का आरोप है. इस मामले में एलटी मार्ग पुलिस जांच कर रही है।
स्वर्णाभूषणों की ठगी (fraud of gold ornaments) के साथ ही ट्रिप के नाम पर ठगी (fraud in the name of trip) का मामला भी सामने आया है। सोना कारीगर समंता सांगता (34) को अक्षय ननावरे (36) ने उनके कुलू मनाली ट्रिप के इंतजाम का आश्वासन देते हुये उनसे फ्लाइट, होटल बुकिंग के नाम पर सवा चार लाख की ठगी की है।
Next Story
Related News
X