✕
50 हजार की रिश्वत लेते विद्युत निगम का एईएन गिरफ्तार
By EditorialPublished on
एसीबी मुख्यालय (ACB Headquarters) के निर्देश पर उदयपुर (Udaipur) इकाई द्वारा सोमवार को डूंगरपुर (Dungarpur) में कार्यवाही करते हुए राजेन्द्र कुमार सांवरिया (Rajendra Kumar Sanwaria) सहायक अभियंता (प.वस.) साबला, अजमेर डिस्कॉम, जिला डूंगरपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

x
उदयपुर/डूंगरपुर ( नगर संवाददाता)। एसीबी मुख्यालय (ACB Headquarters) के निर्देश पर उदयपुर (Udaipur) इकाई द्वारा सोमवार को डूंगरपुर (Dungarpur) में कार्यवाही करते हुए राजेन्द्र कुमार सांवरिया (Rajendra Kumar Sanwaria) सहायक अभियंता (प.वस.) साबला, अजमेर डिस्कॉम, जिला डूंगरपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (कार्यवाहक महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत की गई थी कि फर्म द्वारा जीएसएस साबला क्षेत्र में किये पेटी कॉन्टेक्ट विद्युत पोल लगाने के कार्यों के बिल पास करने की एवज में राजेन्द्र कुमार सांवरिया सहायक अभियंता (प.व.स.) साबला, अजमेर डिस्कॉम, जिला डूंगरपुर द्वारा 85 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह राठौड़ के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर सोमवार को पुलिस निरीक्षक डॉ. सोनू शेखावत द्वारा टीम के साथ डूंगरपुर में ट्रेप कार्रवाई करते हुए राजेन्द्र कुमार सांवरिया पुत्र परमानन्द सांवरिया निवासी आसुलाई रोड़, वार्ड नं. 15, चाकसू, जयपुर हाल निवासी पुरानी कॉलोनी, शिव मंदिर के पास, धरियावद, जिला प्रतापगढ़ हाल सहायक अभियंता (प.व.स.) साबला, अजमेर डिस्कॉम, जिला डूंगरपुर को परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया।
एसीबी के उप-महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के निर्देशन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
