✕
76 लाख की चांदी की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
चांदी (silver) के बार्स की रिफाइनिंग (Refining) के नाम पर 76 लाख रुपये कीमत के 123 किग्रा चांदी लेकर फरार जूलर को एलटी मार्ग पुलिस ने बोरीवली पूर्व से गिरफ्तार किया है। आरोपी जूलर अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रमेश बचू भाई सती कुमार (60) ये एस वी गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी प्रा. लि. के मालिक है। आरोप है कि आरोपी कुमार, कारोबारी मकरंद परिहार (36) को उनसे ली गई कच्ची चांदी लौटाने में विफल रहा। शिकायतकर्ता परिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच की औ

x
मुंबई। चांदी (silver) के बार्स की रिफाइनिंग (Refining) के नाम पर 76 लाख रुपये कीमत के 123 किग्रा चांदी लेकर फरार जूलर को एलटी मार्ग पुलिस ने बोरीवली पूर्व से गिरफ्तार किया है। आरोपी जूलर अपनी दुकान बंद कर फरार हो गया था।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी रमेश बचू भाई सती कुमार (60) ये एस वी गोल्ड और सिल्वर रिफाइनरी प्रा. लि. के मालिक है। आरोप है कि आरोपी कुमार, कारोबारी मकरंद परिहार (36) को उनसे ली गई कच्ची चांदी लौटाने में विफल रहा। शिकायतकर्ता परिहार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच की और कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
