Haneda Airport plane crash
टोक्यो (एजेंसी)। जापान (Japan) की राजधानी (capital) टोक्यो (Tokyo) के हानेडा एयरपोर्ट (Haneda Airport) पर एक प्लेन में आग लग गई। जापान टाइम्स (Japan times) के मुताबिक लैंडिंग से पहले विमान (Plane) कोस्ट गार्ड के प्लेन से टकरा गया। इस दौरान कोस्ट गार्ड के प्लेन में सवार 6 में से 5 क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। वहीं पायलट घायल होने के बाद भी विमान से निकलने में कामयाब रहा।
जापान एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि पैसेंजर प्लेन होकाइडो के शिन- चितोसे एयरपोर्ट से रवाना हुआ था। इसमें करीब 367 पैसेंजर्स और 12 क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। घटना के बाद सामने आए वीडियो में ऊंची लपटें उठती दिख रही थीं। आग की वजह से इतना बड़ा विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक तत्काल आग बुझाने के लिए दो दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक विमान के पायलट को बचा लिया गया था। तोक्यो के हनेदा एयरपोर्ट पर हादसे के बाद सभी रनवे को बंद कर दिया गया है।
जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक हादसे के बाद सबसे पहले लोगों को उतारने पर ध्यान दिया गया। इसके बाद आपातकालीन द्वार से एक-एक कर लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं कई लोगों ने विमान से छलांग लगा दी जिससे उनको चोटें आई हैं। जापान में लंबे समय के बाद इस तरह का कोई विमान हादसा हुआ है।
तटरक्षक बल ने कहा कि वह इस संभावना की जांच कर रहा कि उसका विमान यात्री विमान से टकराया है या नहीं। वहीं, एनएचके ने बताया कि तटरक्षक विमान के चालक दल के 6 सदस्यों में 5 की मौत हो गई है। इसने कहा कि पायलट को बाहर निकाल लिया गया है। हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि घटना के बाद हनेडा ने सभी रनवे बंद कर दिए हैं।
जापान टाइम्स के मुताबिक, तटरक्षक विमान सोमवार को मध्य जापान में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित क्षेत्र की मदद के लिए आपूर्ति ले जाने के मिशन पर था । एनएचके के फुटेज में विमान के इंजन क्षेत्र के पास से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं और दमकलकर्मी आग पर काबू पा रहे हैं। दमकल की करीब 70 गाड़ियों को भेजा गया। लेकिन, शाम साढ़े छह बजे (स्थानीय समय) तक विमान लगभग पूरी तरह आग की लपटों में घिर चुका था।
Editorial

Editorial

Next Story