Jodhpur petrol pump supply disruption
जोधपुर (कास) । जोधपुर (Jodhpur) में सुबह से ही सभी पेट्रोल पंप (Petrol pump) पर वाहनों (Vehicles) की लंबी कतारें लगी। दोपहर तक कई पेट्रोल पंप (Petrol pump) बंद (Close) हो गए और शाम तक तो वाहनों को बिना पेट्रोल डीजल (Petrol diesel) के लौटना पड़ रहा है। पंप चालकों के स्टॉक किया पेट्रोल डीजल की खपत हो चुकी है। लंबी कतारों में अब पंप मालिक असमंजस में है कि आखिर पंप पर पेट्रोल डीजल के लिए आई गाड़ियों में पैट्रोल कहा से भरें। हर कोई अपने वाहन का फ्यूल टेंक फुल करवाना चाह रहा है। ऐसे में सुबह से ही व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। टैंकर चालकों की हड़ताल के कारण पेट्रोल सप्लाई बंद है ऐसे में शहर के 80 प्रतिशत पंप ड्राई हो चुके है। जोधपुर में एक दिन में 5 लाख लीटर पेट्रोल की खपत है। दरअसल यह आलम इसलिए है क्योंकि कि हिट एंड रन मामले में बदल कानून के चलते टैंकर ड्राइवर हड़ताल पर है और जोधपुर में दो दिन से पेट्रोल की सप्लाई रुकी हुई है। आम जनता इस स्थिति को भांपते हुए पहले से ही अपने वाहनों के फ्यूट टैंक फुल करवा रही है। ऐसे में पंप पर एक्स्ट्रा स्टॉक भी खतम हो चुका है। कई पेट्रोल पंप ने बंद का बोर्ड टांग दिया।
टैंकर चालक कल भी रहेंगे हड़ताल परः जोधपुर के 80 प्रतिशत पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके है इवरों की हड़ताल के कारण पेट्रोल डीजल के टैंकर की सप्लाई बाधित है। दो दिन से पेट्रोल नहीं आ रहा है। पेट्रोल पंप भी अपना स्टॉक खाली कर चुके है। बुधवार को भी पेट्रोल डीजल की सप्लाई नहीं हुई तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेट्रोल डीजल विक्रेता संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह रुदिया ने बताया कि जोधपुर में 74 पेट्रोल पंप है और 5 लाख लीटर पेट्रोल की खपत रोजाना होती है। पिछले दो दिन से पेट्रोल की सप्लाई नहीं होने से पंपों पर स्टॉक खतम हो चुका है। ड्राइवर की हड़ताल के कारण यह स्थिति बनी है। अब आगे से सप्लाई कब आएगी इसकी भी पुख्ता जानकारी नहीं है। ट्रैकर ड्राइवर ने हड़ताल कर दी है। यह हड़ताल कल भी रहेगी।
Editorial

Editorial

Next Story