Tarachand Jain
उदयपुर. नगर संवाददाता | उदयपुर (udaipur) शहर विधायक ताराचंद जैन (tarachand jain) ने मंगलवार को एमबी चिकित्सालय का निरीक्षण किया और समस्याओं के बारे में जानकारी ली। | चिकित्सालय में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने सहित चिकित्सालय के अधिकारियों को चिकित्सालय (hospital) की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव के दौरान कौन से काम अटके गए और क्या-क्या जरूरते है उसकी जानकारी ली।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन मंगलवार को एमबी चिकित्सालय के दौरे पर गए। इस दौरान उन्होंने सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन व आरएनटी प्राचार्य डॉ. विपिन माथुर से चिकित्सायल की व्यवस्थाओं और समस्याओं के बारे में जानकारी मांगी। विधायक जैन ने चिकित्सालय की वार्डों की सफाई और शौचालय की सफाई को लेकर स्पष्ट रूप से | कहा कि प्रतिदिन वार्डों में सफाई होनी चाहिए औरा शौचालय भी रोज साफ होने चाहिए। साथ ही कहा कि चिकित्सालय में हैल्प डेस्क पर कोई ना कोई मौजूद अवश्य होना चाहिए और आने वाले हर व्यक्ति को हर जानकारी मिलनी चाहिए। विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि एमआरआई और सिटी स्कैन पर लाईन बहुत लम्बी लगती | इसके लिए ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि मरीज को ज्यादा देर इंतजार ना करना पड़े। हॉस्पीटल के चारो गेट पर दो-दो होमगार्ड लगाने और डस्टबीन लगाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही ऐसी व्यवस्था हो कि कोई भी चिकित्सालय में गुटखा या बीड़ी सिगरेट ना ला सकें। विधायक ताराचंद जैन ने कहा मरीज के पास दो ही अटेंडर रहे और एक बार में दो से अधिक व्यक्ति ना मिल सकें।
विधायक ताराचंद जैन ने निर्देश दिया कि हॉस्पीटल के अंदर कोरिडोर, गैलेरी जहां पर अंधेरा रहता है वहां पर सोलर लाईन लगाई जाए। कैंटीन जहां पर खाना व नाश्ता मिलता है कि उसकी साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें और नया साफ-सुथरा किचन बनाएं। आनएनटी की ब्लड डोनेशन वैन को खराब पड़ी देखकर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि इस वैन को सुधरवाने के निर्देश दिए। विधायक जैन ने निर्देश दिए कि सारा स्टॉफ अपनी ड्रेस में रहे और आउटडोर में सीनियर स्टॉफ उपलब्ध होना चाहिए। विधायक ताराचंद जैन ने चिकित्सा अधिकारियों को कहा कि नर्सिंग स्टॉफ का मरीज व उनके अटेंडेंट्स के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। विधायक ताराचंद जैन जनाना चिकित्सालय की मरम्मत का और अस्पताल में चल रहे अन्य निर्माण कार्य हॉस्टल का, आरएनटी मेडिकल कॉलेज की जानकारी ली। विधायक ताराचंद जैन ने एमबी चिकित्सालय में दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जनकारी ली और कोरोना को लेकर चिकित्सालय की तैयारियों की जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारियों ने विधायक जैन को सारी जानकारी दी और चिकित्सालय की कुछ समस्याओं से भी अवगत करवाया। जिसे विधायक ने जयपुर स्तर पर सुलझाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अधीक्षक चंदपोल चिकित्सालय डॉ राहुल जैन, डॉ भुवनेश चंपावत, डॉ महेंद्र सिंह राठौड़, हरीश चौबीसा और जितेंद्र देवड़ा सहित अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।
Next Story