special train
जयपुर ( कार्यालय संवाददाता)। नए साल में 22 जनवरी को अयोध्या (Ayodhya) में नवनिर्मित राम मंदिर (ram mandir) में भगवान श्रीराम (shri ram) विराजेंगे। इस साल के देश के इस सबसे बड़े और भव्य आयोजन के लिए न केवल अयोध्या बल्कि देशभर में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए आतुर है। इसके लिए रेलवे भी बड़े स्तर पर तैयारियां कर रहा है। इस कड़ी में उत्तर पश्चिम रेलवे भी तैयारियों में जुटा है। राजस्थान (rajasthan)और हरियाणा (hariyana) के बाशिंदों को अध्योध्या ले जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों (special train) का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए एनडब्ल्यूआर की ओर से चार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक हालांकि इन ट्रेनों का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन चार ट्रेनें चलाया जाना प्रस्तावित हैं। ये ट्रेनें सनसिटी जोधपुर, ख्वाजा की नगरी अजमेर, लेकसिटी उदयपुर और हरियाणा के हिसार से संचालित किया जाना प्रस्तावित हैं। बताया जा रहा है कि अजमेर दिल्ली वाया जयपुर से संचालित होने वाले बंदे भारत ट्रेन को विस्तार देकर अयोध्या तक किया जाना संभावित है। ये ट्रेनें कब से संचालित होंगी इसकी अभी तक कोई तिथि तय नहीं की गई है, लेकिन जल्द ही उसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। ट्रेनों के संचालन की तिथि तय होने के बाद यात्री उनके अपनी सीट रिजर्व करा सकेंगे। एनडब्ल्यूआर की मंशा है कि इन ट्रेनों के जरिए अयोध्या जाने के इच्छुक यात्रियों की मनोकामना पूरी की जाए। यात्री भी अध्योध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
Editorial

Editorial

Next Story