Pratahkal-Acharya Mahashraman in Ghatkopar at Today
मुंबई । आचार्य महाश्रमण (Acharya Mahashraman) का 3 जनवरी को पांच दिवसीय प्रवास हेतु घाटकोपर (Ghatkopar)प्रवेश होगा। उनका मुख्य मुनि महावीर कुमार साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा साध्वीवर्या संबुद्धयशा व धवल वाहिनी के साथ यहां 7 जनवरी तक प्रवास रहेगा। सभाध्यक्ष शांतिलाल बापना ने बताया कि इस दौरान अनेक आयोजन होंगे। आयोजन में ख्यालीलाल तातेड़,बाबूलाल कच्छारा मुंबई प्रवास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदनलाल तातेड़ मुख्य प्रबंधक मनोहरलाल गोखरू महामंत्री सुरेंद्र कोठारी महेश बाफना कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी का मार्गदर्शन मिल रहा है। हस्तीमल डांगी ने बताया कि गोवंडी से विहार कर घाटकोपर प्रवेश होगा। सकल घाटकोपर समाज ने स्वागत द्वार होर्डिंग बैनर व रंगोली से शहर को सजा दिया है।
युवक परिषद अध्यक्ष राजेश सिंघवी के अनुसार अणुव्रत रैली (Anuvrat Rally) के साथ अभिनंदन करते हुए प्रवेश कराया जाएगा। आचार्य महाश्रमण प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे आर बी मेहता मार्ग में बनाए गए महाश्रमण समवसरण में धर्मदेशना प्रदान करेंगे। सभा मंत्री कमल कोठारी ने बताया कि आचार्यश्री का प्रवास स्थल हींगवाला लेन उपाश्रय में रहेगा तो साध्वी प्रमुखा का श्रमणी विद्यापीठ में रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए भोजनशाला का निर्माण किया गया है।
युवक परिषद् मंत्री रूपेश धाकड के अनुसार प्रवास में स्वागताध्यक्ष श्रीमति प्रकाशदेवी तातेड कांता देवी तातेड रहेंगे। स्वागत समिति में बाबूलाल विनोद कच्छारा मदनलाल विनोद कुमार तातेड हरकचंद शेलेंद्र जितेंद्र निमेष चोरड़िया ओम भिक्षु फाउंडेशन राजेश कुमार अर्जित हर्षिल ढीलीवाल अशोक कुमार विनोद कुमार तातेड रजनीश कुमार प्रमोद कुमार मेहता शिल्पिन ख्याली लाल तातेड राजेश पियूष विमल बापना शामिल हैं।
महेंद्र तातेड के अनुसार कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। आयोजन में तेरापंथी सभा घाटकोपर अध्यक्ष शांतिलाल बापना मंत्री कमल कोठारी कोषाध्यक्ष शांतिलाल कोठारी युवक परिषद अध्यक्ष राजेश सिंघवी मंत्री रूपेश धाकड़ कोषाध्यक्ष धनराज डांगी महिला मंडल संयोजिका भावना चपलोत सहसंयोजिका पायल सिसोदिया प्रीति सिंघवी एवं समस्त संघीय संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है।
सुरेश राठौड़ ने बताया कि तैयारियों के लिए घाटकोपर तेरापंथ समाज की बैठक अध्यक्ष शांतिलाल बापना की अध्यक्षता में हुई। इसमें भोजनशाला का दायित्व महेंद्र तातेड गोतम कोठारी विनोद तातेड बकुल हिरण पारस सोनी, प्रचार प्रसार व्यवस्था हस्तीमल डांगी सुमन चपलोत, पांडाल व्यवस्था पियूष बापना पारस सोनी, ठिकाना व्यवस्था की जिम्मेदारी चंद्रप्रकाश बोहरा राकेश बडाला संजय सोनी संभालेंगे।यातायात व्यवस्था सुरेश राठौड़ तनसुख ढालावत घाटकोपर ईस्ट में गोचरी जीतू भाभेरा राजेश कुमट वेस्ट में गोचरी व्यवस्था संजय सोनी भीमराज सुराना जीतेश धाकड को प्रभार दिया गया। जल व्यवस्था राजेश धाकड, चौका व्यवस्था में भावना चपलोत, घाटकोपर मार्ग निर्धारक की कपिल गोखरू धनराज डांगी को जिम्मेदारी दी गई। रैली का प्रभार श्रवण चौधरी राकेश बडाला को, बैच का वसंत कच्छारा, अतिथि स्वागत का कार्य सुरेश राठौड़ हस्तीमल डांगी को सौंपा गया। काशिद व्यवस्था हरी देवासी, अन्य व्यवस्था का प्रभार शांतिलाल बापना कमल कोठारी राजेश सिंघवी रूपेश धाकड को सौंपा गया। लोकेश डांगी शांतिलाल कोठारी का भी सहयोग मिल रहा है।
Next Story